Categories: Bareilly News

हिंदी दिवस पर मानव सेवा क्लब ने करायी निबंध प्रतियोगिता, साहित्यकारों ने पढ़ीं रचनाएं

BareillyLive., मानव सेवा क्लब के द्वारा द्वारिका पुरम कालोनी में प्रकाश चन्द्र सक्सेना के आवास पर हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ” हिन्दी हमें क्यों अच्छी लगती है” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 22 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। सभी ने बहुत अच्छा निबंध लिखा। जिसमें शकुन सक्सेना को प्रथम, अखिलेश कुमार को द्वितीय तथा शोभा सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डी. डी. शर्मा, शोभना, मीरा मोहन, अरूणा सिन्हा, प्रकाश चन्द्र को सांत्वना पुरस्कार मिला। सभी को प्रमाण- पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम अध्यक्ष रमेश गौतम, नितिन सेठी, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और सत्येंद्र कुमार सक्सेना ने दिये। हिन्दी में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्यकार मीता गुप्ता को प्रशस्ति पत्र शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

रमेश गौतम द्वारा रचित हिंदी गीत को मधु वर्मा ने बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अध्यक्ष नवगीतकार रमेश गौतम ने अपने उदबोधन में कहा कि देखना हिन्दी एक दिन अवश्य बनेगी विश्व पटल पर मुख्य भाषा। नितिन सेठी ने कहा कि हिंदी भाषा विश्व के लोगों को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रही है।

द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका डॉ. नूतन दीक्षित ने बताया कि हिन्दी भाषा मन की भाषा है, हिन्दी से पहले संस्कृत संपर्क भाषा थी फिर जब तक अंग्रेज रहे अंग्रेज़ी का बोलबाला रहा दुःख ये है कि आज भी यही माहौल है। 14 सितंबर 1949 में राज भाषा बनने के बावजूद भी देश में हिंदी को वो सम्मान नहीं मिला। लाल बहादुर शास्त्री जी ने कहा था कि हिंदी बोलना वह पढ़ना हमारा नैतिक दायित्व है। डॉ. निधि मिश्रा ने भी हिन्दी पर अपने विचार रखे। अंत में सभी उपस्थित जनों का आभार प्रकाश चंद्र सक्सेना ने व्यक्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

8 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

10 hours ago