Bareilly News

मानव सेवा क्लब ने भगत सिंह की 116 वीं जयंती पर किया गोष्ठी और सम्मान समारोह

BareillyLive : मानव सेवा क्लब और साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मॉडल टाउन स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में भगत सिंह की 116 वीं जयंती पर एक गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अमर शहीद भगत सिंह की बहादुरी, निष्ठा और पराक्रम से युवाओं को प्रेरणा लेने का आव्हान किया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि भगत सिंह का जितना मूल्यांकन होना चाहिए था उतना नहीं हुआ। यह देश के लिए दुर्भाग्य की बात है। श्री मिश्रा ने उनके कई महत्वपूर्ण प्रसंग सुनाये। लेखक रमेश गौतम को उनके अमूल्य योगदान के लिए भगत सिंह सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि रमेश गौतम ने अपने उदबोधन में उन्हें एक महान क्रांतिकारी बताया। कार्यक्रम का प्रारंभ भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। देश भक्ति गीत की मोहक प्रस्तुति प्रकाश चंद्र सक्सेना ने की। संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। गोष्ठी में प्रमुख रूप से महासचिव सत्येंद्र कुमार सक्सेना, अखिलेश कुमार, निर्भय सक्सेना, इं. ए. एल.गुप्ता, डॉ. विनीता रानी शर्मा, डॉ. एम.एम.अग्रवाल, प्रवीन शर्मा, डॉ.रवि प्रकाश शर्मा, प्रभाकर मिश्र, सुभाष कथूरिया, गुरविंदर सिंह, डा. बी.के.शर्मा, कैलाश चन्द्र सहित अनेक युवा भी उपस्थित रहे। सभी का आभार सत्येंद्र सक्सेना ने व्यक्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

6 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

7 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

8 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

9 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago