Bareilly News

मानव सेवा क्लब ने बड़े बाग रामलीला ग्राउंड पर किया पौधारोपण, कहा पेड़ देते हैं जीवन

Bareillylive : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शनिवार को पौधारोपण और पौध वितरण का कार्यक्रम बड़े बाग रामलीला ग्राउंड में हुआ। जिसमें विभिन्न किस्मों के 50 पौधे लगाये गए। पौधारोपण करते समय क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि पौधे लगाना अत्यंत आवश्यक है यह हमें जिंदा रखते हैं। पौधे ईश्वर का रूप हैं। इनकी पूजा, सेवा और सुरक्षा जरूरी है।उन्होंने कहा कि एक ज्ञापन क्लब की ओर से वन मंत्री को दिया जाएगा जिसमें हरे-भरे बड़े वृक्ष न काटने का कड़ा कानून बनाने का सरकार से आग्रह किया जायेगा। अखिलेश कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण रोकने के लिए एक मात्र उपाय है कि ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण हो। कार्यक्रम संयोजक प्रकाश चंद्र, अनिल कुमार ने कहा कि विकास की अंधी दौड़ में भारी मात्रा में हरे-भरे बृक्षों के कटान पर तत्काल पाबंदी लगानी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पौधे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, अरुणा सिन्हा, कल्पना सक्सेना, सुनील शर्मा, राजीव सक्सेना, गंगा राम पाल, अविनाश सक्सेना, अखिलेश, मीरा मोहन, जितेन्द्र सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना, सुधीर मोहन उपस्थित रहे। अंत में प्रकाश चंद्र सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

6 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

7 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

8 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

9 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago