Categories: Bareilly NewsNews

मानव सेवा क्लब ने महिलाओं को किया सम्मानित

बरेली, 25 दिसम्बर। मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान की ओर से शुक्रवार को सीमा सावित्री स्मृति एवं संस्मरण समारोह का आयोजन रोटरी भवन में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मशहूर शायर प्रो. वसीम बरेलवी ने की। डीआइजी आरकेएस राठौर और वसीम बरेलवी ने महिला सुरक्षा पर महिलाओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। दिल्ली से पधारी प्रख्यात कवयित्री सुधा सिंह शुद्धि को साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए 16वां सीमा स्मृति साहित्य सम्मान और शहर की वरिष्ठ कवयित्री कृष्णा खंडेलवाल को पांचवां सावित्री सक्सेना साहित्य सम्मान दिया गया। साहित्यकार चेतन दुबे को दूसरा केपी सक्सेना सम्मान से नवाजा गया।

नीता जोशी, प्रो. एनएल शर्मा, अभय सिंह भटनागर, रमेश चंद रंजन को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। रमेश रंजन के काव्य संग्रह सुलझती राहें एवं विविध संवाद के नारी विशेषांक का अतिथियों ने विमोचन किया। जरूरतमंद लोगों को कंबल भी बांटे गए।

संचालन इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया। इस दौरान डा. एनएल शर्मा, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, डा. महाश्वेता चतुर्वेदी, निर्मला सिंह, शारदा भार्गव, डा. अरुण कुमार, राजेन विद्यार्थी, सोनरूपा आदि मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

29 mins ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

60 mins ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

20 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

20 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago