Categories: Bareilly News

मनीष अग्रवाल बने उप्र उद्योग व्यापार संगठन बरेली के महानगर अध्यक्ष

बरेली लाइव। लखनऊ में पार्क रोड स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल को बरेली का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन अग्रवाल ने मनीष अग्रवाल को बरेली का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया। नितिन अग्रवाल ने स्वयं मनीष अग्रवाल को मनोनयन का पत्र सौंपा। सामाजिक एवम राजनैतिक रूप से सक्रिय मनीष अग्रवाल बरेली के प्रतिष्ठित बैंक अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के 10 वर्षो तक निदेशक रहे हैं। साथ ही भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के हथकरघा बोर्ड के 5 वर्ष तक सदस्य भी रहे ।मनीष अग्रवाल पिछले 3 वर्षो से व्यापार संगठन में महामंत्री के पद पर कार्यरत थे। मनोनयन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, हरदोई विधायक अशोक अग्रवाल एवम बरेली मंडल के प्रभारी अशोक अग्रवाल ने मनीष अग्रवाल को बधाई एवम शुभकामनाएं दी। लखनऊ कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री ब्रजेश शुक्ला, प्रदेश मंत्री विजय अग्रवाल, बरेली जिला अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल एवम बरेली जिला महामंत्री अजय जेटली उपस्थित रहे। इस अवसर पर मनीष अग्रवाल ने कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसके कर्तव्यों का मैं निष्ठापूर्वक पालन करूंगा व्यापारी हितों के लिए सदा प्रयत्नशील रहूंगा तथा प्रयास करूंगा कि संगठन मेरे सहयोग से नित नयी ऊचाईयां छुए।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago