Bareilly News

मन की बात : सोत नदी का जिक्र कर मोदी ने खुश कर दिया बदायूं वालों का मन

बदायूँ @BareillyLive. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में सोत नदी का जिक्र कर बदायूं के लोगों का मन खुश कर दिया। कहा सम्भल के लोगों ने विलुप्त होती सोत नदी पर काम कर जनसहयोग की जो मिसाल पेश की है वह काबिले तारीफ है।

दरअसल इस क्षेत्र में दशकों पहले सोत नाम की एक नदी बहती थी। अमरोहा से शुरू होकर संभल से होते हुए बदायूं तक बहने वाली ये नदी एक समय इस क्षेत्र में जीवन दायिनी के रूप में जानी जाती थी। समय के साथ नदी का प्रभाव कम हुआ। नदी जिन रास्तों से बहती थी वहां अतिक्रमण हो गया और ये नदी विलुप्त हो गई। सम्भल जिले के लोगों ने इस सोत नदी को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साल दिसम्बर में सम्भल के लोगों ने सोत नदी के कायाकल्प का काम 70 से ज्यादा ग्राम पंचायत ने मिलकर शुरू किया। ग्राम पंचायत के लोगों ने सरकारी विभागों को भी अपने साथ लिया।

उन्होंने कहा कि आपको यह जानकर खुशी होगी कि इस साल के पहले छह महीने में ही यह लोग नदी के 100 किलोमीटर से ज्यादा रास्ते का पुनरुद्धार कर चुके हैं। जब बारिश का मौसम शुरू हुआ यहां के लोगों की मेहनत रंग लाई और सोत नदी पानी से लबालब हो गयी। यह प्रयास यहां के किसानों के लिए खुशी का एक बड़ा मौका बनकर आया।

यहां के लोगों ने नदी किनारे बाँस के 10 हजार से अधिक पौधे भी लगाये ताकि इसके किनारे पूरी तरह सुरक्षित रहें। नदी के पानी में 30 हजार से अधिक गैंबुसिया मछलियों को भी छोड़ दिया गया ताकि मच्छर न पनपें। रविवार को मन की बात कार्यक्रम में मोदी ने कहा सोत नदी का उदाहरण हमें बताता है कि अगर हम ठान लें तो बड़ी से बड़ी चुनौतियों को पार कर एक बड़ा बदलाव ला सकते है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 105वें संस्करण में सोत नदी का जिक्र कर यहां के लोगों को गौरवान्वित किया है। यह कार्यक्रम यहां सिविल लाइन मंडल पर बूथ संख्या-125 पर सुना गया। बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य ने कछला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी।

इस मौके पर सिविल लाइन मण्डल अध्यक्ष जितेंद्र साहू, लव रस्तोगी, राजकमल साहू, मिथुन दिवाकर, राकेश साहू, शेखर साहू, उत्तम वर्मा, सुशोभित मिश्रा, दीपक सक्सेना, सभासद मोहित सक्सेना, आदित्य शर्मा, सुभाष शर्मा, राना शमीम, रचित साहू आदि मौजूद रहे।

सांसद संघमित्रा मौर्य ने भी कार्यकर्ताओं संग सुनी मन की बात

बदायूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 105वे संस्करण को सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने नगर में बूथ संख्या 140 में अपने कैम्प कार्यालय पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं मण्डल पदाधिकारीयो के साथ सुना। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बदायूं की सोत नदी के जिक्र से यहां कार्यकर्ता झूम उठे।

कार्यक्रम में दीपमाला गोयल, रजनी मिश्रा मोनिका गंगवार, रीता वर्मा, ममता साहू, पंकज शर्मा, नितेश वार्ष्णेय, आदेश शर्मा, अजय मथुरिया, उमेश राठौर, सौरव गुप्ता, राकेश गुलाटी, तारावती शाक्य, मोहित सक्सेना, जोगेन्द्र राठौर, धीरज सिंह आदि उपस्थित रहे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

5 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

6 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

6 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

7 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

8 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

8 hours ago