The Voice of Bareilly since 2010

राष्ट्र जागरण युवा संगठन का बड़ा कुनवा, शपथ ग्रहण समारोह में कई सदस्यों ने ली सदस्यता

Bareillylive : राष्ट्र जागरण युवा संगठन के द्वारा खुशहाली सभागार में 2025 -26 की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ विनोद पागरानी, नीरज उर्फ यादवेंद्र पाठक सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स बरेली मंडल, अतिथिगण में संरक्षक पवन सक्सेना, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, धर्मेंद्र सक्सेना, आशीष सक्सेना, रतन शर्मा मौजूद रहे। स्वागत अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज, कार्यक्रम अध्यक्ष राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा संजू भैया, कार्यक्रम संयोजक संस्थापक/सचिव सौरभ शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष नन्दू सिंह तोमर रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि संगठन 10 वर्षों से अधिक सामाजिक कार्य एवं राष्ट्र निर्माण में अपना अग्रिम योगदान देता आ रहा है। वर्ष 2025 -26 की नवीन कमेटी का गठन किया गया जिसमें चिकित्सा प्रकोष्ठ से प्रदेश महामंत्री डॉ. विवेक कुमार, मंडल अध्यक्ष महिला अनुराधा सक्सेना, जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर, महानगर अध्यक्ष सुषमा गौतम, अंकुर चौहान को जिला अध्यक्ष, पंकज सिंह महानगर अध्यक्ष, एनजीओ प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बेबी शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शानू काजमी, महानगर अध्यक्ष अरबाज खान ने अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की।

इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर ने अपनी 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जिसमें सुमन भाटिया, हिना भोजवानी, आरती गुप्ता, आरती मौर्य, सुरभि चौहान, दीक्षा भारद्वाज, कुमकुम, मोनिका सिंह, अर्चना, डॉ. वंदना सक्सेना, गीता दोहरे, पूजा पांडेय, राजेन्द्री, मंजू , राधा, मधु आदि को सदस्यता ग्रहण करवाई इसके साथ में इस दौरान 300 से अधिक सदस्यों ने संगठन की सदस्यता ली। इस मौके पर करण श्रीवास्तव, गोपाल भारद्वाज, निखिल शर्मा, नितेश शर्मा, सचिन श्याम भारतीय, पंकज मिश्रा, अमित मिश्रा, सुशील भास्कर, रजत अग्रवाल, कमलजीत बडेरा , आकाश सक्सेना, एड. आयुष गुप्ता, डॉक्टर आशीष मौर्य, पप्पू मौर्य, गोविंद टिकियानी, शरद शर्मा, आकाश गुप्ता, मोमिन खान, शिवम् शुक्ला, गिरीश कपूर, संजू भाटिया, हृदयनारायण आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!