The Voice of Bareilly since 2010

निक की आंखों में लगेगा बरेली का सुर्मा और प्रियंका चोपड़ा लगायेंगी काजल

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

file photo

बरेली। पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कल पहली दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ’देसी गर्ल’ प्रियंका और उनके दूल्हे निक जोनास दोनों के शादी के लिए जोधपुर पहुंच चुके हैं। बरेली की बेटी प्रियंका की शादी को अपने तरीके से और खास बनाने के लिए बरेलियन्स कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।

बरेली में उनकी प्रशंसक निशा मिश्रा ने प्रियंका के दूल्हे को उपहार में बरेली का सुर्मा भेजा है। साथ प्रियंका के लिए भी काजल भेजा है। सूत्रों के मानें तो प्रियंका ने अपनी मेकअप लिस्ट में निक के लिए बरेली का सुर्मा और खुद के लिए बरेली का काजल शामिल किया है। बरेली के सुर्मा व्यापारी जाहिद शमशी भी इस बात की तस्दीक करते हैं कि उनके यहां से प्रियंका और निक के लिए बरेली का सुर्मा और काजल खरीदा गया है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बरेली की रहने वाली हैं। प्रियंका के स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा, फिल्म इंडस्ट्रीज में आने से पहले बरेली के किला थाने क्षेत्र में कस्तूरबा नाम से अपना अस्पताल चलाते थे। साथ ही प्रियंका ने बरेली के आर्मी स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा भी ली है। प्रियंका का पहला शूट भी बरेली के सूरी स्टूडियो में शूट हुआ था।

error: Content is protected !!