Bareilly News

मंगल का राशि परिवर्तन : मंगल ने बदला घर, क्या होगा आप पर असर

Astro Desk. ग्रहों के सेनापति माने जाने अत्यंत साहसी, निडर व पराक्रमी मंगल ग्रह का आज 24 दिसंबर 2020,गुरुवार को राशि परिवर्तन होगा। मंगल ग्रह मीन राशि से निकलकर अपनी स्वराशि मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह मेष राशि में करीब 60 दिनों तक रहेंगे अर्थात 22 फरवरी तक मेष राशि में रहने के बाद शुक्र की वृषभ राशि में चले जाएंगे।

मेष राशि में मंगल का यह गोचर ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण है। मेष मंगल ग्रह की राशि है और कोई भी ग्रह अपनी स्वराशि में उच्च का होता है और जातक को इसके अच्छे फल भी प्राप्त होते हैं।

मंगल का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों पर निम्नलिखित परिणाम देगें-

❁मेष राशि – इस राशि वालों की इस गोचर के दौरान अपने लक्ष्यों में सफलता और आर्थिक लाभ की प्राप्ति तथा लव-लाइफ में भी उतार-चढ़ाव।

❁वृषभ राशि – इस राशि वालों की इस गोचर के दौरान कार्यक्षेत्र में विवाद और मुश्किलें परन्तु वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना।

❁मिथुन राशि -इस राशि वालों की इस गोचर के दौरान आमदनी में वृद्धि, तरक्की, नए लोगों से मुलाकात, यश और मान मे वृद्धि होगी।

❁कर्क राशि – इस राशि वालों की इस गोचर के दौरान आय और एनर्जी लेवल में वृद्धि होगी।

❁सिंह राशि- इस राशि वालों को इस गोचर के दौरान आर्थिक स्थिति और मेहनत का अच्छा परिणाम होगा।

❁कन्या राशि- इस राशि वालों को इस गोचर के दौरानकरियर और सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव होगा।

❁तुला राशि- इस गोचर के दौरान बिजनेस में लाभ, प्रमोशन का योग और आमदनी बढ़ेगी।

❁वृश्चिक राशि– इस राशि वालों को इस गोचर के दौरान आमदनी में इजाफा, नौकरी का योग परन्तु पारिवारिक कलह की संभावना रहेगी।

❁धनु राशि – इस राशि वालों को इस गोचर के दौरान संतान से लाभ और बेवजह खर्चों में वृद्धि की संभावना होगी।

❁मकर राशि– इस राशि वालों को इस गोचर के दौरान प्रॉपर्टी निवेश से बचे और कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की संभावना होगी।

❁कुंभ राशि – इस राशि वालों को इस गोचर के दौरान भाग्य एवं आर्थिक स्थिति मजबूत और रूके हुए कार्य भी बनेगें।

❁मीन राशि – इस राशि वालों को इस गोचर के दौरान तरक्की के योग परन्तु आर्थिक हालात में थोड़ा दवाब रहने की संभावना।

मंगल के राशि परिवर्तन का विश्व पर निम्नलिखित महत्वपूर्ण परिणाम देखने को मिलेगा –

मंगल के राशि परिवर्तन का रियल स्टेट पर भी सुखद असर पड़ेगा क्योंकि मंगल भूमि के मालिक होते हैं। करोना संकट के बीच जो रियल एस्टेट का काम थम गया है वह अब गति पकड़ेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा। देश के उद्योग धंधों को भी बल मिलेगा और देश में तैयार होने वाले उत्पादों की मांग बढ़ने लगेगी।
मंगल के कारण प्राकृतिक आपदा के साथ अग्नि कांड, भूकंप, गैस दुर्घटना, वायुयान दुर्घटना होने की आशंका रहती है। पूरे विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानि राजनीतिक माहौल उच्च होगा। पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जाएगा। देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी।

मंगल के अशुभ असर से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय करने चाहिए –

❖ मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए।
❖ लाल चंदन या सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए।
❖ तांबे के बर्तन में गेहूं रखकर दान करने चाहिए।
❖ लाल कपड़ों का दान करें।
❖ मसूर की दाल का दान करें।

साभार : पंडित अंजनी कुमार दाधीच

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago