The Voice of Bareilly since 2010

Good News : बरेली में MJPRU और NSS ने गरीबों के लिए शुरू किया मास्क बैंक

mjpru-nss

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की ओर से जमुना प्रसाद मेमोरियल कॉलेज में मास्क बैंक शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य गरीबों को निःशुल्क मास्क उपलब्ध कराना है। मास्क बैंक का ऑनलाइन शुभारंभ बुधवार को केंद्रीय श्रम राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने किया। क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डॉ. अशोक श्रोती ने रक्तदान, मास्क बनाना, जरूरतमंदों को मास्क उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी दी।

अवंतीबाई महाविद्यालय में एक चित्रकला प्रदर्शनी हुई, जिसका आयोजन सह जिला नोडल अधिकारी बरेली डॉ. अनु महाजन ने किया। प्रदर्शनी की थीम वैश्विक महामारी कोविड-19 और भारत के संकटकालीन दृश्यों की एक चित्रात्मक अभिव्यक्ति था। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने आयोजन की सराहना की। संचालन डॉ. सोमपाल सिंह ने किया। डॉ. मनोज कांडपाल, विमल कुमार शर्मा मौजूद थे।

error: Content is protected !!