The Voice of Bareilly since 2010

खानकाहों को एक साथ जोड़ने पर काम करेंगे मौलाना तौकीर रजा खां

बरेली। दरगाह आला हजरत के खानदान के सदस्य मौलाना तौकीर रजा खां ने रामपुर दरगाह के सज्जादानशीन के साथ पुलिस की अभद्रता पर सख्त एतराज जताया है। वह शुक्रवार को रामपुर दरगाह पर नमाज अदा करेंगे। साथ ही ऐलान किया कि अब वह खानकाहों को एक साथ जोड़ने पर काम करेंगे।

मौलाना तौकीर रजा खां गुरुवार को यहां मीडिया के साथ बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कि दरगाहें आस्था का केंद्र है और उनके सज्जादागान कौम-ए-मिल्लत के जिम्मेदार हैं। किसी भी दरगाह के साथ अभद्र व्यवहार पूरी इंसानियत का कत्ल है। इस बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वह शुक्रवार को रामपुर जाकर दरगाह जिम्मेदार से मिलेंगे। वहीं जुमा की नमाज अदा करेंगे। नमाज के बाद इंसानियत के खिलाफ हो रहे जुल्म की आवाज उठाने के लिए कदम बढ़ाए जाएंगे।

मौलाना तौकीर ने कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का समर्थन किया। कहा- यह आंदोलन सिर्फ किसानों का नहीं बल्कि देश के सभी नागरिकों का है।

आइएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने कहा कि शुक्रवार की सुबह मौलाना तौकीर रामपुर के लिए रवाना होंगे।

error: Content is protected !!