Bareilly News

ब्रह्माकुमारीज के रक्षाबंधन कार्यक्रम में महापौर, उपसभापति व पार्षदों का हुआ सम्मान

BareillyLive : ब्रह्माकुमारीज संस्था के सिविल लाइंस सेंटर पर आज दोपहर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा महापौर उमेश गौतम, उप सभापति सर्वेश रस्तोगी एवं महिला पार्षदों का सम्मान किया गया और रक्षाबंधन के अवसर पर सभी को राखी बांधी गई।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संचालिका पार्वती दीदी ने रक्षाबंधन पर्व का महत्त्व बताते हुए सबसे आवाहन किया कि जैसे बहन भाई से राखी बांधने पर कुछ उपहार मांगती है, हम बहने भी आपसे खर्ची के रूप में आपसे अपनी एक बुराई, एक कमजोरी, एक बुरी आदत मांगते हैं और उसे हमे यहीं देकर जाना है। उन्होंने आगे कहा कि इस अवसर पर हमें स्वयं को स्वयं से रक्षा करनी है, रक्षा किससे, रक्षा व्यसन से, बुराई से, विकारों से।ब्रह्माकुमारी संस्था व्यसन मुक्ति कार्यक्रम या जन जन अभियान के द्वारा समाज कल्याण में लगी हुई हैं।

इसके पहले पारुल बहन ने एवं अनूप भाई ने सुन्दर गीत गाए।
अनुराग भाई ने संस्था का परिचय देते हुए संस्था की गतिविधियों के बारे में बताया।

महापौर उमेश गौतम ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था महिला सशक्तिकरण का एक जीता जागता उदाहरण है, उन्होंने सभी पार्षदों को कुछ न कुछ बदलाव अपने जीवन में लाने का आग्रह किया। हम शहर को स्मार्ट सिटी बना रहे हैं हमे स्वयं को भी स्मार्ट बनना है, आप सब जिम्मेवार हैं परन्तु हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, खुश रहना भी है सबको खुश रखना है, सबसे अच्छा व्यवहार करना है।

कार्यक्रम में नीता दीदी, वंदना दीदी, नेहा बहन, महेश भाई, सुरेश भाई तथा अन्य भाई बहनों का भी सहयोग रहा। अंत में कार्यक्रम संचालिका रजनी दीदी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

10 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

10 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

12 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

12 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

12 hours ago