Bareilly News

मेयर उमेश गौतम और 80 पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, बरेली बनेगा सबसे सुन्दर शहर

बरेली @BareillyLive. नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर उमेश गौतम और 80 पार्षदों ने बरेली क्लब में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण की। इसी के साथ शहर की सरकार के मुखिया के रुप में उमेश गौतम की दूसरी पारी शुरू हो गयी। उमेश गौतम को पद और गोपनीयता की शपथ मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने तथा निर्वाचित पार्षदों को एडीएम प्रशासन रितु पुनिया ने ग्रहण करायी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद संतोष गंगवार और क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य भी मौजूद रहे।

शपथ के बाद मेयर उमेश गौतम ने कहा कि वह चाहते हैं कि बरेली विश्व का सबसे सुंदर शहर बने। वह इसको लेकर प्रयास करेंगे। यूपी सरकार के वन मंत्री अरुण कुमार ने सभी पार्षदों व महापौर उमेश गौतम को शुभकामनाएं दीं साथ ही बरेली को अधिक स्मार्ट बनाकर अलग पहचान दिलाने की बात कही।

भाजपा ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि नगर निगम चुनाव में अलग ही इतिहास रचा है। भूपेंद्र चौधरी जी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बरेली के सम्मानित लोगों ने का सम्मान रखते हुए शहर से 51 पार्षदों को जिताया है। बरेली अगले 5 साल में अलग ही पहचान बनाएगा।

80 पार्षदों ने भी ली पद और गोपनीयता की शपथ

शपथ ग्रहण करने के पश्चात नवनिर्वाचित महापौर ने सभी 80 पार्षदों को भी शपथ दिलाई। बरेली क्लब में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने शपथ समारोह को संबोधित किया और बरेली की जनता का आभार व्यक्त किया।

विकास में आगे बढ़ रहा बरेली

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि देश मे संघीय ढांचा है। केंद्र-राज्य सरकार है। आप ने नगरीय चुनाव जिताया, जिसमे भाजपा को 51 पार्षद मिले। बिजली, सड़क, पानी को लेकर काम किया। ट्रिपल इंजन की सरकार मिलकर काम करेगी। शहर को स्मार्ट बनाया जाएगा। सरकार अपने अधूरे कार्यो को पूरा करेगी।

पूरे करेंगे जनता से किये वादे

शपथ ग्रहण करने के बाद महापौर उमेश गौतम ने कहा कि आज के इस शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बन रहे प्रदेश अध्यक्ष, सभी विधायक, सासंद, सभी मंत्री और जिला, महानगर अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी सभी का आभार करते है। उन्हें प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई। बरेली की जनता ने जो आशा की है, उन अधूरे कामों को दो साल में पूरे कर के दूंगा। बरेली चमकने की राह पर है। बरेली देश मे अच्छा शहर बने। बरेली अब सेफ सिटी बन रहा है। माता-बहनों के लिए सरकार काम कर रही है। इस दौरान जय-जय श्री राम, भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।

vandna

Recent Posts

आसुरी शक्तियां स्वयं होंगीं समाप्त, सनातन को नहीं कोई खतरा :प्रेम भूषण जी महाराज

Bareillylive : कुछ लोग कहते हैं सनातन धर्म खतरे में है। सनातन संस्कृति पर बहुत…

3 hours ago

मनुष्य को जीव की चर्चा में नहीं बल्कि जगदीश की चर्चा में रहना चाहिए : प्रेम भूषण जी

Bareillylive : विषयी व्यक्ति का भगवान में मन नहीं लग सकता है, मंदिर और सत्संग…

5 hours ago

उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज की रामलीला 06 अक्टूबर से, बच्चों को जड़ों से जोड़ता है मंचन

बरेली @BareillyLive. उत्तराखण्ड सांस्कृतिक समाज के तत्वावधान में 40वां श्रीरामलीला महोत्सव कल रविवार से प्रारम्भ…

6 hours ago

30वें रुहेलखंड महोत्सव में पुरस्कृत हुए प्रतिभागी, विशेष पुरस्कार जयराज विक्टर को

Bareillylive: गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला…

8 hours ago

गांधी जयंती उनकी महान उपलब्धियों और विचारों को याद करने का अवसर :अजय शुक्ला

Bareillylive : महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर सामूहिक सहभोज…

1 day ago

मनुष्य जीवन का आधार जानने के लिये रामकथा सुनना आवश्यक : आचार्य प्रेमभूषणजी

Bareillylive : मनुष्य बच्चों के रूप में इस संसार में आता है और अपनी आयु…

1 day ago