अभिनेता अजय देवगन के पिता का निधन,मुंबई के विलेपार्ले में हुआ अंतिम संस्कार

नई दिल्ली :फिल्म अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का आज (सोमवार) सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी तबियत बहुत समय से खराब चल रही थी। 85 साल के वीरू देवगन ने मुंबई के सांताक्रूज हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली।वीरू मशहूर स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर और डायरेक्टर थे। उन्होंने करीब 80 से अधिक फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफ करने का काम किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘हिंदुस्तान की कसम’ नामक फिल्म का निर्देशन भी किया था।
वीरू देवगन के निधन की खबर सुनते ही अजय देवगन और काजोल के घर पर बॉलीवुड सेलेब्स का तांता लगना शुरू हो गया।आज शाम 6 बजे मुंबई के विले पार्ले में इंडस्ट्री के लिजेंडरी एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगनवीरू देवगन को अंतिम विदाई दी गई।

बता दें कि वीरू देवगन ने 1994 दिलवाले, हिम्मतवाला 1983, 1988 शहंशाह जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए एक्शन सीन डायरेक्ट किए थे।वीरू देवगन 14 साल की उम्र में 1957 में बॉलीवुड का सपना देकर अमृतसर से भागकर मुंबई आ गए थे।कारपेंटर से लेकर एक्शन डायरेक्टर तक का शानदार सफर तय करने वाले वीरू देवगन ने अपने करियर में करीब 3 दर्जन से ज्यादा फिल्मों में स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया।इसके बाद उन्होंने डायरेक्शन और बतौर फिल्म प्रोड्यूसर भी इंडस्ट्री में काम किया।
पिता जिस सपने को खुद पूरा नहीं कर पाए तो बेटे के लिए उससे कहीं बड़े ख्याब बुनता है।ऐसा ही एक सपना वीरू देवगन ने अपने बेटे अजय देवगन के लिए देखा और उसे पूरा करने के लिए जी जान लगा दी।बेटे को हीरो बनाने की ख्वाहिश थी और अजय देवगन ने अपने पिता के इस सपने को सुपरस्टार बनकर पूरा किया।आज वीरू देवगन हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा की गएlपिता के जाने से दुखी अजय देवगन अपने घर के बाहर मायूस हालात में दिखे।वहीं उनकी पत्नी और एक्ट्रेस काजोल भी घर के कोने में दुखी खड़ी नजर आईं।

अजय देवगन के साथ इस कठिन समय में उनके बॉलीवुड के दोस्त और कई सेलेब्स नजर आए।
अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पहुंचे तो महेश भट्ट अकेले पहुंचे।
शाहरुख खान, संजय दत्त, सनी देओल और बॉबी देओल के अलावा डायरेक्टर महेश भट्ट भी अजय के घर पहुंचे।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

17 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

19 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago