The Voice of Bareilly since 2010

रोटरी क्लब बांस बरेली के सदस्यों ने किया सनातन नव वर्ष सेलिब्रेशन कार्यक्रम

Bareillylive : रोटरी क्लब बांस बरेली के तत्वाधान में क्लब गुरु प्रेम प्रकाश गुप्ता जी के निवास स्थान पर सनातन नव वर्ष सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया जिसमें क्लब के सभी सदस्यों ने नई ऊर्जा के साथ सनातन नव वर्ष का स्वागत किया। क्लब के सभी सदस्यों ने अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया प्रख्यात कवि रोहित राकेश ने अपनी हास्य कविताओं से सबको गुदगुदाया। रोहित राकेश ने सुनाया आंखें जो दो थी उन्हें भी चार कर गए, कमबख्त अपने दिल का भी व्यापार कर गए।

इसी क्रम में अभय कुमार अग्रवाल ने बाबा बागेश्वर की तर्ज पर सब की पर्ची खोल सबको अचंभित कर दिया। क्लब के बारे में बताते हुए क्लब गुरु प्रेम प्रकाश गुप्ता जी ने बताया कि 2003 में 51 सदस्यों के साथ शुरू किया गया क्लब आज अपने 22 वर्ष पूरे कर चुका है और आगामी 3 वर्ष के बाद में यह क्लब अपनी सिल्वर जुबली मनाने की ओर अग्रसर हो रहा है जिसमें हम लोगों की पूरी कोशिश रहेगी कि जिस तरह से हमने इस क्लब को 51 सदस्यों से शुरू किया लेकिन जब हम सिल्वर जुबली मनाएंगे उसे समय हमारे क्लब की सदस्यों की संख्या 101 होगी।

क्लब की भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए क्लब के सचिव अभय कुमार अग्रवाल ने बताया कि हमारा क्लब भविष्य के कुछ योजनाओं पर काम कर रहा है जिसमें से प्रमुख रूप से प्लास्टिक प्रदूषण को किस तरह से शहर से मुक्त किया जाए उस पर कार्य कर रहा है और शीघ्र ही बरेली शहर को प्लास्टिक मुक्त करने की यह कार्य योजना चलाएगा जिसमें प्रशासन के सहयोग की भी अपेक्षा की गई है इसके साथ ही सभी सदस्यों ने एक मत होकर एक सनातन मेले की कार्य योजना भी बनाई है इसको शीघ्र ही शहर को समर्पित किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश गुप्ता, वीरेंद्र खंडेलवाल, सुभाष अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अभय कुमार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विजय मिश्रा, दिलीप अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, मनीष रस्तोगी, महेश पांडे, लाखन सिंह, पवन निहलानी, विकास अग्रवाल, विभु अग्रवाल, प्रशांत सक्सैना आदि बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!