The Voice of Bareilly since 2010

माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की मुलाकात

BareillyLive : जनपद की नई कार्यकारिणी ने आज जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, उप शिक्षा निदेशक गजेंद्र कुमार आदि अधिकारियों को बुके देकर नव वर्ष की बधाई दी। जिला अध्यक्ष नवनीत शर्मा ने शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण की मांग की और शिक्षकों की समस्याओं पर वार्ता की, जिसमें कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज के शिक्षकों का वेतन, जनपद के शिक्षकों के चयन, वेतनमान व ग्रेच्युटी, एरियर बिल के प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने की मांग की। संगठन के प्रतिनिधि मंडल में डॉ रणविजय सिंह यादव मंडलीय अध्यक्ष, डॉ नरेश सिंह मंडलीय मंत्री, नवनीत कुमार शर्मा जिलाधक्ष, मुनेश अग्निहोत्री जिला मंत्री, डॉ लाखन सिंह यादव संरक्षक, अरविंद कुमार कोषाध्यक्ष, मुकुल मोहन त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष, राजेन्द्र शर्मा सयुंक्त मंत्री, प्रवीण शर्मा मीडिया प्रभारी, मुनेंद्र पाण्डेय सदस्य कार्यकारिणी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!