The Voice of Bareilly since 2010

कावड़ यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु नगर आयुक्त को ज्ञापन

Bareillylive : पवित्र श्रावण मास में कावड़ यात्रा निकाल रहे शिव भक्तों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर नाथ नगरी सुरक्षा समूह ने नगर आयुक्त को एक ज्ञापन दिया, जिसमें कहा गया कि आगामी 11 जुलाई 2025 से पवित्र श्रावण मास शुरू हो रहा हैं। अपने शहर बरेली में बाबा भोलेनाथ के सात पौराणिक एवं अति प्राचीन नाथ मंदिर स्थित हैं, जिनमें बड़ी संख्या में हरिद्वार, कछला और गढ़मुक्तेश्वर आदि स्थानों से पवित्र गंगाजल लाकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाता है। इसके लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ पूरे श्रावण मास बरेली में आती है।
अतः इन शिव भक्तों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आपसे आग्रह है कि नगर निगम क्षेत्र में निम्नलिखित व्यवस्थाएं करने का कष्ट करें–
१. सभी नाथ मंदिरों के आसपास सफाई की प्रतिदिन समुचित व्यवस्था हो इसके लिए अलग से कर्मचारी नियुक्त किए जाएं।
२. बरेली के सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास प्रकाश तथा जल की समुचित व्यवस्था की जाए।
३. नगर निगम क्षेत्र की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए ताकि कांवड़ यात्रा लेकर नंगे पांव आने वाले शिव भक्तों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
४. शिव भक्तों के रात्रि विश्राम के लिए प्रमुख मार्गों पर आश्रय स्थल बनाए जाएं और इन आश्रय स्थलों में पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाए।
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से दुर्गेश कुमार गुप्ता महानगर संयोजक नाथ नगरी सुरक्षा समूह, नरोत्तम दास, केपी गोस्वामी, जितेंद्र अग्रवाल, परविंदर मौर्य, रामकुमार पाल, रोहिताश राठौर, मनीष चंदोप, सुधांशु सक्सेना, दीपक राजपूत, सतीश वर्मा, सागर, नितेश वर्मा आदि उपस्थित रहे

error: Content is protected !!