The Voice of Bareilly since 2010

रक्षाबंधन समारोह में लिया मातृशक्ति की रक्षा व सेवा का संकल्प

बरेली लाइव। इंडिया रियल फ़ॉर कल्चरल, एजुकेशनल, वेलफेयर सोसायटी, माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी, महिला कल्याण समिति परिवार के संयुक्त तत्वावधान में रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर रक्षा सूत्र समारोह का आयोजन आज संस्था के मुख्यालय जीवन ज्योति कैंपस, सिविल लाइंस, बरेली के प्रांगण में संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में एवं राष्ट्रीय सरंक्षक सी.एल. शर्मा के सरंक्षण में किया गया। इस अवसर पर 35 युवा महिलाओं ने संगठन की कार्य शैली और उद्देश्यों से प्रभावित होकर संगठन की निःशुल्क सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर युवा मातृ शक्ति ने संगठन के पदाधिकारियों को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षा बंधन की परंपराओं का निर्वाहन किया। इस अवसर पर रक्षा बंधन की महत्ता क्यों और कैसे पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त कर रक्षा बंधन की महिमा की व्याख्या की। इस अवसर पर डॉ. रजनीश सक्सेना ने संस्था परिवार से जुड़े नए सदस्यों को श्री गँगा, गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ, देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान की महिमा से रूबरू कराते हुए संकल्प दिलाया साथ ही रक्षा सूत्र को सही मायनों में चरितार्थ करने की सभी से अपील की। इस अवसर पर राष्ट्रीय संत गोपाल कृष्ण ठाकुर जी महाराज, पंकज अग्रवाल, मोहम्मद नवी, अमर सिंह परमार, सी.ए. विनीश अरोरा, मनीष रस्तोगी, संतोष उपाध्याय, कनिष्क शर्मा, राजेन्द्र कुमार आर्या, भावना गौतम, डॉ. मनीष गुप्ता, हरजीत कौर, रवि सक्सेना, वी के मेहरोत्रा, कार्तिक शर्मा, सौरभ सक्सेना, आरती सक्सेना, अभिषेक शर्मा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संचालन प्रदेश संयोजक सचिन श्याम भारतीय ने किया। अन्त में आभार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी ए विनीश अरोरा एवं जिलाध्यक्ष अमर सिंह परमार ने व्यक्त किया।

error: Content is protected !!