The Voice of Bareilly since 2010

बरेली पहुंचे परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, कार्यकर्ताओं को बताया कैसे बने मंत्री Bareilly News

Bareilly News, प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, भारतीय जनता पार्टी , ashok katariya,

बरेली। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया बुधवार शाम भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुँचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अशोक कटारिया ने कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र दिया। कहा कि वह निरन्तर अथक परिश्रम करें, तो निःसन्देह वह भी आम कार्यकर्ता से मंत्री पद तक का रास्ता तय कर सकेंगे, जैसे मैंने किया।

Bareilly News, प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, भारतीय जनता पार्टी , ashok katariya,

मूलतः बिजनौर के रहने वाले अशोक कटारिया ने 1993 में रुहेलखंड वि‍श्वव‍द्यिलय से अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र विषय में स्नातक किया। बता दें कि अशोक कटार‍यि ने बरेली से ही अपने राजनीतिक सफर का आगाज क‍यि था। 1990 में एबीवीपी से जुड़े और आरएसएस की शाखा के नियम‍ति सदस्य रहे। अच्छे अध्ययन और संगठन में कार्य कुशलता के कारण 1994 में अख‍लि भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभाग संगठन मंत्री मुरादाबाद , 1996 में मेरठ का का दायित्व सौंपा गया।

1997 से 200 तक बरेली के विभाग संगठन मंत्री रहते हुए रुहेलखंड व‍श्विवि‍द्यालय से राजनीत‍ि शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन क‍यि। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा में 2001 में प्रदेश मंत्री के ल‍िए चुने गए।

कुछ समय बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद भाजपा में प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी म‍लि। 2013 में प्रदेश उपाध्यक्ष, 2016 में प्रदेश महामंत्री और 2017 में दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बने। योगी सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में पर‍विहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संसदीय कार्य राज्यमंत्री एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री हैं।

error: Content is protected !!