MJPRU : कर्मचारी कर रहे आन्दोलन, विवि के धन के दुरुपयोग का आरोप

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (रुमसा) और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परिषद की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। आंदोलनरत कर्मचारी इससे नाराज थे कि कुलपति और कुलसचिव उनकी समस्या सुनने तक नहीं आए। कर्मचारियों ने वित्त अधिकारी के तबादले की मांग भी शुरू कर दी है।

कर्मचारियों ने कहा विवि के खजाने से खर्च पर रोक लगाने तक कर्मचारी आंदोलन करते रहेंगे चाहे इसमें कितना ही समय क्यों न लगे। बता दें कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी काफी समय से अपनी लंबित मांगों को पूरा न होने और विश्वविद्यालय के खजाने को खर्च किए जाने से नाराज हैं। तीन दिन पहले कुलपति की कर्मचारी यूनियन के नेताओं के साथ खासी नोंकझोंक हो गई। इसके बाद कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन का ऐलान कर दिया।

35 करोड़ से बन रहे सभागार में केवल पैसे की बर्बादी

मंगलवार को इस अनशन का दूसरा दिन था। कर्मचारियों ने कहा कि अटल सभागार, सिंथेटिक ट्रैक और अन्य कार्य विवि के खजाने से कराने के बजाय प्रदेश, केंद्र सरकार और यूजीसी की मदद से कराया जाए। विवि के खजाने को खर्च करना नहीं रोका गया तो आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने कहा कि 35 करोड़ की लागत से बन रहे 2 हजार की क्षमता वाले सभागार को बनाकर विवि केवल पैसे की बर्बादी करेगा।

आरोप लगाया कि सोखपिट घोटाला कर दबाने की तैयारी है। सोखपिट निर्माण के नाम पर 32 लाख रुपये के भुगतान कर अब इसको दूसरी परियोजनाओं में समायोजित किया जा रहा है। कर्मचारियों के आंदोलन को बरेली कॉलेज अस्थायी कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। आन्दोलन स्थल पर डॉ. हेम कुमार गौतम, राजबहादुर, रामप्रीत, ओपी शाही, जहीर अहमद, सुधांशु शर्मा, मनुज शंखधार, हरीश कुमार, सुनील शर्मा, मोहन सिंह, मनोज सक्सेना उपस्थित थे।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago