The Voice of Bareilly since 2010

MJPRU की डिग्री पर अब बार कोड के साथ ही फोटो भी लगेगी

degree1बरेली, 10 जनवरी। रुहेलखंड विश्वविद्यालयों की अब फर्जी डिग्री बनाना आसान नहीं होगा। विश्वविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र से नए तरह की डिग्री मिलेगी। डिग्री पर बार कोड के साथ ही फोटो भी लगकर आएगा। इसमें छात्र की स्कैन फोटो लगेगी।

अब तक यूपी बोर्ड की मार्कशीट पर फोटो लगता है, लेकिन किसी विश्वविद्यालय की डिग्री पर फोटो नहीं लगता है। विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्री और मार्कशीट लगाकर लोग नौकरियां ले लेते हैं। जांच होती है तो फर्जीवाड़ा पकड़ लिया जाता है। अगर जांच नहीं हुई तो नौकरियां चलती रहती हैं।

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आए दिन फर्जीवाड़ा पकड़ा जाता है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र से नए तरह की डिग्री मिलेगी। डिग्री पर बार कोड के साथ ही फोटो भी लगकर आएगा। इसमें छात्र की स्कैन फोटो लगेगी। ताकि मार्कशीट का फर्जीवाड़ा न हो पाए। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही है। विश्वविद्यालय इस कोशिश में लगा है कि किसी तरह से विश्वविद्यालय की खामियों को रोका जा सके।

गौरतलब है कि बरेली जिले में ही माध्यमिक शिक्षा में फर्जी मार्कशीट लगाकर 10 अभ्यर्थियों ने सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी ले ली थी। जांच के बाद फर्जी मार्कशीट पकड़ी जाने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके साथ ही उन्हें नौकरी से भी हटा दिया गया था।

mjp-rohilkhand-universityरुहेलखंड विश्वविद्यालय में अगले शैक्षिक सत्र से डिग्री पर बार कोड शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही छात्र की फोटो भी डिग्री पर लगाई जाएगी। इसके बाद कोई भी फर्जी डिग्री नहीं बना पाएगा।
                                                                      – प्रो. मुशाहिद हुसैन, कुलपति, रुहेलखंड विश्वविद्यालय

error: Content is protected !!