The Voice of Bareilly since 2010

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के बनाये मॉडल्स ने वाहवाही बटोरी

बरेली : शेरगढ ब्लॉक में गुरुवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में शेरगढ विकास खंड के सभी जूनियर स्कूलों के विज्ञान एवं गणित के शिक्षकों ने अपने विद्यार्थियों के साथ प्रतिभाग किया। मानपुर विद्यालय के शिक्षक अंकित सक्सेना ने बच्चों से इकोसिस्टम पिरामिड पर मॉडल तैयार करवाया जिसकी वहां उपस्थित सभी अतिथियों ने काफ़ी तारीफ़ की। पंडरी विद्यालय के शिक्षक गजेंद्र कुमार के उत्प्लावन बल पर आधारित मॉडल एवं चटिया विद्यालय की शिक्षिका ऋतु कुमारी का हाईड्रोलिक साइकिल का मॉडल भी विशेष सराहनीय रहे।

जिनका मॉडल आज ब्लॉक स्तर पर चयनित हुआ है उनको शुक्रवार को बरेली में संजय कम्युनिटी हॉल में अपना मॉडल प्रस्तुत करना होगा। इस दौरान बरेली के सभी ब्लॉक से चयनित हुए मॉडल्स के साथ जूनियर के विज्ञान एवं गणित के शिक्षक अपने बच्चों के साथ संजय कम्युनिटी हॉल में पहुंचेंगे जहां जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीडीओ, एसडीएम आदि भी मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर शेरगढ ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी शीशपाल, एआरपी योगेंद्र यादव, ओम सक्सेना, नीरज कुमार तथा ब्लॉक के अध्यक्ष कमलेश आर्य, मंत्री शिव स्वरूप शर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!