The Voice of Bareilly since 2010

शहर की आवाज को आवाज देगा ‘मंगल स्वर‘

mangal swarबरेली। अब अपने शहर की आवाज को नयी आवाज मिलेगी। उनकी आवाज को निखारने के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। अब ये आवाज यहीं अपने ही शहर में रिकार्ड होगी और फिजाओं में गूंज सकेगी। इसके लिए बरेली के युवा संगीतकार मंगल रत्नेश ने एक आॅडियो स्टूडियो की स्थापना की है और इसे नाम दिया है ‘मंगलस्वर‘।

मंगल रत्नेश और उनकी संगीतकार पत्नी डा. क्षमा जौहरी ने मंगलवार को एक प्रेस काॅन्फ्रेन्स की। बताया कि मंगलस्वर की स्थापना के बाद अब शहर की प्रतिभाएं बहुत ही कम खर्च में अपनी आॅडियो या वीडियो सीडी लाॅन्च कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि पहले हमें इस काम के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ जाना पड़ता था। वहां प्रतिघण्टा स्टूडियो का किराया, खाने और ठहरने का खर्च बहुत ज्यादा हो जाता था। ऐसे में क्वालिटी पर भी असर पड़ता था।

मंगल ने बताया कि उनके स्टूडियो में अत्याधुनिक उपकरणों को लगाया गया है, जिससे क्वालिटी प्रोडक्ट तैयार किया जा सके। यहां बता दें मंगल रत्नेश अपने परिवार की चैथी पीढ़ी हैं जो संगीत को समर्पित हैं। उनके पिता संगीत शिक्षक रहे हैं और पत्नी भी संगीत शिक्षिका हैं।

error: Content is protected !!