Bareilly News

सांसद संतोष गंगवार ने किया भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

BareillyLive: भाजपा महिला मोर्चा महानगर बरेली का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आज भाजपा पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर संपन्न हुआ, प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा सांसद संतोष गंगवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया, इस मौके पर वन मंत्री शहर विधायक अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम, वन मंत्री के बड़े भाई समाजसेवी अनिल एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष के.एम.अरोरा, डॉक्टर शशी वाला राठी, आदि ने दीनदयाल उपाध्याय जी और डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस मौके पर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती नीलम जेठा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, मोती माला, दुशाला और मोमेंटो सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया, कार्यक्रम में भाजपा सांसद संतोष कुमार गंगवार, वन मंत्री अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए, प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री मंगलेश सक्सेना द्वारा वर्ग गीत व मंत्री सुधा सक्सेना के द्वारा वंदे मातरम गीत गाकर हुआ।

कार्यक्रम में प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री दीक्षा महेश्वरी रही, अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष नंदा अग्रवाल ने की, दीक्षा महेश्वरी ने भाजपा का इतिहास विषय पर अपना उद्बोधन दे सभी बहनों का मार्ग प्रशस्त किया।

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष गीता छाबड़ा ने की जिसकी वक्ता क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रंजना सोलंकी रहीं, उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धि व योजनाएं के बारे में संक्षिप्त रूप से बताकर प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सभी बहनों को विस्तृत रूप से घर-घर जाकर मोदी व योगी जी की अनगिनत उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जागृत किया।

तीसरे सत्र की अध्यक्षता बबीता सक्सेना ने की, तीसरे सत्र की वक्ता क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी वर्षा गॉड रही उन्होंने कहा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं को बढ़-चढ़कर राजनीति में अपना योगदान देना चाहिए।

चौथे सत्र की वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव रहीं, अंतिम और सत्र की अध्यक्षता महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम जेठा ने स्वयं की, जिन्होंने पर्चे के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव का मोती माला, दुशाला, फूल माला, मोमेंटो आदि उपहारों को सप्रेम भेंट कर क्षेत्रीय अध्यक्ष के वक्तव्य को सुनने के लिए उन्हें आमंत्रित किया, मधुलिका ने अपने विषय महिलाओं का राजनैतिक व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियां पर खुलकर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। अंत में महानगर अध्यक्षा नीलम जेठा ने जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव, वर्षा कुमारी, रंजना सोलंकी, सुभाषिनी, कंचन मिश्रा आदि महिला मोर्चा की सभी महानगर की पदाधिकारी व सदस्य मंडल की सभी अध्यक्ष और उनके महामंत्री आदि सभी के सहयोग का आभार व्यक्त करते हुए एक सफल कार्यक्रम हेतु सभी को धन्यवाद किया।

बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

8 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

8 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

10 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

10 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago