Categories: Bareilly News

सांसद संतोष गंगवार की पत्नी पंचतत्व में विलीन, हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई, …Pics

बरेली@BareillyLive. पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बरेली लोकसभा सीट से भाजपा के 8 बार सांसद संतोष गंगवार की पत्नी सौभाग्यवती गंगवार का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। उन्हें संतोष गंगवार की उपस्थिति में उनके पुत्र और पुत्री ने मुखाग्नि दी। सौभाग्यवती गंगवार का निधन शुक्रवार तड़के हो गया था। वह 72 वर्ष की थीं। उनकी अंतिम यात्रा भारत सेवा ट्रस्ट से 4 बजे चलकर सिटी श्मशान भूमि पहुंची। बता दें कि सौभाग्यवती गंगवार अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष भी थीं।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात में उनकी तबियत खराब हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि तेज बुखार और लूज मोशन के चलते बीपी लो हो गया था। रात करीब 10 बजे मेडिसिटी में भर्ती कराया, जहां सुबह चार बजे डेथ हो गई। इस दुःखद घटना से बीजेपी नेताओं में शोक की लहर है।

यह दुःखद सूचना मिलते ही संतोष गंगवार के घर पर उनके शुभचिंतकों, रिश्‍तेदारों और समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गयी। भारत सेवा ट्रस्ट पहुंचने वालों में मेयर डॉ उमेश गौतम, विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, पूर्व विधायक बी.लाल मौर्य, पूर्व मेयर प्रत्याशी देवेश् गंगवार, विधायक संजीव अग्रवाल,लाल बहादुर गंगवार, वीरेंद्र गंगवार, सांसद प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह, कुंवर सुभाष पटेल, रश्मि पटेल सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी सहित हजारों की भीड़ श्रद्धांजलि देने पहुंची।

सौभाग्यवती गंगवार की अंतिम यात्रा में शहर और आसपास के अनेक गणमान्य नागरिकों समेत हजारों की भीड़ शामिल हुई। सिटी श्मशान भूमि पर पहुंचने वालों में प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. अरुण कुमार, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, श्याम बिहारी लाल, राममूर्ति ग्रुप के चेयरमैन देवमूर्ति, कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, न्यूट्रीवर्ल्ड के चेयरमैन पंकज गंगवार, आईवीआरआई के निदेशक डॉ त्रिवेणी दत्त, डॉ. आरके गुप्ता समेत सैकड़ों गणमान्य नागरिक, भाजपा नेता, व्यापारी, पत्रकार और समाजसेवी उपस्थित रहे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

9 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

9 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

9 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

11 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

11 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

11 hours ago