Bareilly News

बरेली : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने विश्व योग दिवस मनाया, कहा- योगासान करने से दूर होते हैं रोग और गरीबी

बरेली। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच,बरेली के सदस्यों ने विश्व योग दिवस पर इस बार अपने-अपने घरों में ही योगासन कर इस दिवस को मनाया। कोरोना वायरस महामारी के चलते उत्पन्न विषम स्थिति के मद्देनजर इस बार किसी सार्वजनिक स्थान पर सामूहिक रूप से योग क्रियाएं नहीं की गईं।

मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक मोहम्मद इस्लाम सुल्तानी ने मुस्लिम युवाओं को फोन के माध्यम से योगासन करने से होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योगासन करने से लाभ ही लाभ होते हैं। योग किसी भी धर्म से जुड़ा नहीं है बल्कि यह एक व्यायाम है जिसे करने के बाद शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है और शरीर की प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ती है। हर अंग बेहतर तरीके से काम करता है।

सुल्तानी ने कहा कि योगासन करने के आधा घंटे बाद देसी गाय के 400 ग्राम दूध में हल्दी मिलाकर पीने से सेहत में सुधार होता है। शरीर का दर्द कुछ मिनट में ही खत्म हो जाता है। जब हम स्वास्थ्य होंगे तो गरीबी भी दूर भागेगी क्योंकि बीमारी ही गरीबी की सबसे बड़ी अलामत है ।                      

विश्व योग दिवस के अवसर पर मुस्लिम मंच के सदस्यों ने अपने-अपने घरों पर प्रातः योगाभ्यास किया। इनमें हाजी वसीक अहमद, शावेज रईस, नाजिर हुसैन, मोहम्मद नईम खान, मोहम्मद रियाज, साजिद हुसैन, मोहम्मद दानिश, इजहार सुल्तानी आदि शामिल हैं।  

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago