बर्थडे पार्टी से लौट रहा मुस्लिम किशोर धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे नाबालिग लड़के-लड़की को घेरकर उन्हें तंग किया गया और फिर लड़के को थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के नए धर्मांतरण-रोधी कानून के तहत लव जिहाद के आरोप में केस दर्ज किया गया है। मुस्लिम किशोर पिछले एक हफ्ते से जेल में बंद है। उस पर 16 साल की एक हिंदू लड़की पर धर्म परिवर्तन के लिए जबरदस्ती करने का आरोप लगाया गया है, जबकि इस आरोप से लड़की और उसकी मां दोनों ने ही इन्कार किया है।

पुलिस ने लड़के को 15 दिसंबर को कथित रूप से लड़की के पिता की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। कथित रूप से लड़की के पिता ने दावा किया है कि लड़के ने लड़की के सामने खुद को हिंदू बताया था और उसे अपने साथ भागने और फिर धर्म परिवर्तन करने को मजबूर कर रहा था।

घटना की जानकारी मिलने पर जब कुछ पत्रकार लड़की के गांव उससे मिलने पहुंचे तो वह बहुत बच-बचकर जवाब देती नजर आई लेकिन उसने इस बात का जोरदार विरोध किया कि यह मामला लव जिहाद का है। गौरतलब है कि लव जिहाद टर्म दक्षिणपंथी संगठनों की ओर से इस आरोप के तहत इस्तेमाल किया जाता है कि मुस्लिम समुदाय के युवक हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनसे शादी करते हैं और फिर उन्हें इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर करते हैं।

लड़की ने बताया कि रात के करीब 11.30 बजे हमें कुछ लोगों ने पकड़ लिया। गांववालों ने हमें पीटा और हम पर चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने किसी एक लड़के को पकड़ लिया, मुझे नहीं पता वह कौन है और उन्होंने मुझे भी पकड़ लिया। यह बात गलत है कि वह मुझे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा था।

लड़की की मां ने उसके बयान का समर्थन करते हुए कहा, ‘वह एक बर्थडे पार्टी से वापस आ रही थी। उस लड़के ने कहा कि वह उसे छोड़ देगा। तभी गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया। उसने उन्हें बताया कि वह बर्थडे पार्टी से आ रही है लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी।

हालांकि इस मामले में लड़की के पिता की ओर से कोई बयान उपलब्ध नहीं हो पाया है।

पुलिस का कहना है कि कुछ दिनों से लड़की लापता चल रही थी और उसका उस लड़के ने ही अपहरण किया था, लेकिन वह “भागने में कामयाब रही।” बिजनौर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संजय कुमार ने बताया, ‘कुछ दिनों से एक लड़की लापता चल रही थी। उसे ढूंढ लिया गया था और मुकदमा दर्ज किया गया था। लड़के ने अपना नाम सोनू बताया था। उसने उसे अपने साथ भागने और फिर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला था लेकिन वह किसी भी तरह भाग निकली। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

बिजनौर पुलिस ने एक ट्वीट में धर्मांतरण  रोधी कानून के तहत मुकदमा दर्ज करने के पीछे की वजह बताते हुए कहा है कि मुकदमा लड़की के पिता की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था। लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड कराया गया है। आरोपित को कुछ अन्य सबूतों के आधार पर भी गिरफ्तार किया गया है।

लड़के का घर लड़की के गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर है। उसकी मां ने कहा, ‘मेरे लड़के ने बोला कि वह एक बर्थडे पार्टी में जा रहा है। अगली सुबह पता चला कि वह पुलिस स्टेशन में है। मुझे वह वापस चाहिए।  पता चला कि उसे पीटा भी गया है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago