तीन तलाक : मुस्लिम महिलाओं ने गांधी प्रतिम पर किया मौन धरना प्रदर्शन

बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस के बैनर तले सोमवार को मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक के मुद्दे पर चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन धरना प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि इन मौन महिलाओं को मजलिस के जिलाध्यक्ष डा. सरताज हुसैन अब्बासी ने सम्बोधित किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि मुसलमान कुरान हदीस में दिये रास्ते से हटकर कुछ भी करने को तैयार नहीं है।

डा. सरताज ने कहा कि केन्द्र सरकार मुसलमानों के विरूद्ध षडयन्त्र रचते हुए इस्लाम को अपमाननित करने की साजिश रच रही है। बोले कि यह मजहब की लड़ाई है। इसमें जो कुर्बानी देनी पड़े, हम तैयार हैं। चाहे इसके लिए सड़क पर उतर कर विरोध क्यों न करना पड़े।
प्रदेश के आवाहन पर हो रहे धरना प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव अतीक करम इदरीसी ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं अपने अधिकारों को भलीभंति जानती हैं। भाजपा मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की बात करती है उसे पहले जसोदा बेन के अधिकार दिलाने चाहिए। जिला सचिव मरगूब परवेज ने कहा कि कुरान में इंसान के पैदा होने से लेकर मरने तक के कानून हैं।

कुरान में हर चीज का जिक्र है। हमे किसी कानून व मशवरे की जरूरत नहीं है। मुस्लिम लॉ कानून कुरान शरीफ में पहले से दिये हुए है, जबकि गैर समुदाय के कानून 1952 में बने हैं। महानगर अध्यक्ष अनीस कुरैशी ने कहा कि मुसलमानों में लिंग भेद रंग व पेशे की बुनियाद पर कोई टकराव व भेदभाव नहीं है।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago