Categories: Bareilly NewsNews

गुरु गोबिन्द सिंह प्रकाश पर्व निकला नगर कीर्तन, छका लंगर


बरेली, 14 जनवरी।
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के मौके पर बृहस्पतिवार को शहर में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। यह आयोजन खालसा पंथ सुखमनी सेवा सोसायटी और गुरु नानक नाम लेवा संगत द्वारा किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सिख संगत उमड़ी।

कोहाड़ापीर स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक सत्संग सभा से नगर कीर्तन दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। यहां से नगर कीर्तन कुतुबखाना, घंटाघर, पंजाबी मार्केट, कोतवाली, पटेल चैक होते हुए सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा पंजाबी सत्संग सभा पर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन समाप्ति के बाद बिशप मंडल इंटर कॉलेज में गुरु का लंगर किया गया।

नगर कीर्तन में सबसे आगे निशान साहिब और बजते नगाड़ों के साथ पंच प्यारे चल रहे थे। पीछे अलग-अलग स्कूलों के छात्र लोगों को सामाजिक दायित्वों पर जागरुकता संदेश दे रहे थे। अमृतसर खालसा पाइप बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। अमृतसर से आये गतका पार्टी शान-ए-पंजाबी के जाबांजों ने प्राचीन सिख युद्ध कौशल के हैरतंगेज कारनामे दिखाये। बच्चों की गतका पार्टी ने भी समां बांध दिया। माता भाग कौर ग्रुप ने बेटी बचाओ की झांकियां प्रस्तुत कीं।

पूरनपुर से आये कविशरी जत्था और पंजाब के ढाडी जत्थे ने वीर रस गान किया। अन्य बैंड पार्टी ने भी गुरु जस गीत गाकर संगत को निहाल किया। सैंकड़ों की तादाद में संगत ने सड़क की साफ सफाई और इत्र छिड़काव किया। कुलदीप सिंह सोढ़ी, परमजीत सिंह, कुलजीत सिंह ओबेराय, गुरदीप सिंह बग्गा, परविंदर, अमरजीत सिंह, मंजीत सिंह, हरदीप सिंह, मलिक सिंह कालरा आदि मौजूद रहे।

bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

7 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

8 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

13 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago