The Voice of Bareilly since 2010

एक्शन मोड में नगर निगम, हीरो हाॅण्डा वर्कशाप सील, होटलों से वसूले 66 लाख

nagar nigam bareilly

बरेली। नगर निगम बड़क बकायेदारो पर सख्ती के मूड में है। लाखों का बकाया टैक्स जमा करने में आनाकानी करने वाले प्रतिष्ठानों को सीज करने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। 10 लाख का टैक्स जमा न करने पर निगम ने एक हीरो हांडा वर्कशाप सीज कर दी, जबकि तीन प्रतिष्ठान मालिकों ने पूरा भुगतान करके टीम को लौटा दिया। टीम ने एक घंटे में 66 लाख रूपये टैक्स वसूली की है।

नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश सोनकर की टीम सुबह 10 बजे से छापेमारी शुरू कर दी। सिविल लाइंस स्थित कृष्णा लांन पर निगम का 48 लाख 67 हजार व कृष्णा होटल पर 23 लाख से ज्यादा बकाया है। निगम ने दोनो प्रतिष्ठानों को सीज करने की तैयारी शुरू की। इसी बीच होटल स्वामी रजनी अनेजा ने मैनेजर संदीप कुमार के जरिए निगम में चैक से सारा भुगतान जमा करा दिया।

इसके बाद टीम खुर्रम गौटिया स्थित सुरेन्द्र पाल चैहान की हीरो हाॅण्डा वर्कशाप पर पहुंची। उन पर निगम का पिछले तीन सालों का 10 लाख 69 हजार रूपया बकाया है। बकाया जमा न होने पाने पर भवन सील कर दिया गया।

यहां से टीम कुतुबखाना स्थित भारतीय स्टेट बैंक की बिल्डिंग पर पहुंच गई उन पर निगम का पांच लाख 61 हजार रूपया बकाया है। मकान मालिक अजा उर्रहमान ने भुगतान कर दिया। कर निरीक्षक आर.पी.सिंह ने बताया कि नगर निगम के पांच लाख से ऊपर के बकायेदारों से वसूली का अभियान चल रहा है। सभी को 15 दिन पहले ही नोटिस जारी किये जा चुके है। टैक्स जमा न करने पर भवन को सील किये जा रहे है।

error: Content is protected !!