Bareilly News

गली-गली घूमकर सांसद-मेयर ने मढ़ीनाथ क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम ने मढ़ीनाथ और नेकपुर क्षेत्र में किया सघन जनसम्पर्क

बरेली @BareillyLive. भाजपा नेताओं ने शनिवार को मढ़ीनाथ और नेकपुर क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर प्रत्याशी उमेश गौतम और क्षेत्रीय पार्षद प्रत्याशी चित्रा मिश्रा ने ताबड़तोड़ जनसम्पर्क कर लोगों में छाप छोड़ी। ये सभी जिससे मिले उसके गले में भाजपा का अंगवस्त्र डाला। लोगों ने खुशी-खुशी उसे स्वीकारा और समर्थन व्यक्त किया। बता दें कि वार्ड 25 से प्रत्याशी चित्रा मिश्रा पिछले सत्र में नगर निगम में उपनेता रही हैं।

निवर्तमान मेयर और भाजपा से महापौर प्रत्याशी डॉ. उमेश गौतम सुबह सात बजे अपने समर्थकों के साथ मढ़ीनाथ क्षेत्र में पहुंच गये। वहां मढ़ीनाथ पुलिया के पास ही क्षेत्रीय पार्षद रहीं और पुनः भाजपा प्रत्याशी चित्रा मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। उमेश गौतम को फूल-मालओं से लाद दिया गया। यहां से प्रफुल्लित भाजपा नेता और कार्यकर्ता ढोल-बाजे के साथ गली-गली घूमे।

इसी बीच पूर्व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार, भाजपा नेता अनिल शर्मा, गुलशन आनन्द भी वहां पहुंच गये। अपने नेताओं को सुबह-सुबह अपने बीच पाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और हाई हो गया। युवा, बुजुर्ग, महिला जो मिला, उसे अंगवस्त्र ओढ़ाया। क्या रिक्शा चालक हो, या विद्यार्थी सभी को भाजपा से जोड़ा।

भाजपा के दिग्गज मेयर और पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में मढ़ीनाथ रेलवे पुलिया से हिना ब्यूटी पार्लर वाली गली होते हुए अशोकनगर, नीलकंठ मंदिर, शिव नगर, संतोषी माता मंदिर, ब्रह्म देव थान, मनीषा गैस गोदाम रोड, मढ़ी नाथ मेन रोड होते हुए नेकपुर पहुंचे। वहां पूर्व मेयर कुंवर सुभाष पटेल से भेंट की। इसके बाद वार्ड 25 प्रत्याश चित्रा मिश्रा के कार्यालय पहुंचे।

इस दौरान काफिले में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अनिल शर्मा, गुलशन आनन्द, युवा नेता प्रतेश पाण्डेय, चंद्रबली मिश्रा, सुबोध अग्रवाल, नरेंद्र मौर्य, आदित्य सक्सेना, केशव कश्यप, अनुराग सक्सेना, डॉक्टर मनोज मिश्रा, प्रगति मिश्रा, शशि मिश्रा, ममता शर्मा, रेनू पांडे, संगीता मिश्रा, मनीषा मिश्रा, सुषमा तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

10 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

10 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

12 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

12 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

12 hours ago