Bareilly News

नगर निगम चुनाव 2023 : चित्रा मिश्रा ने समझीं जनसमस्याएं, जीतते ही सड़कें दुरुस्त कराने का वायदा

बरेली @BareillyLive. नगर निगम चुनाव 2023 के तहत वार्ड 25 से भाजपा प्रत्याशी चित्रा मिश्रा ने सोमवार को घूम-घूमकर लोगों की समस्याएं समझीं। वह इस वार्ड से 2012 के बाद अब फिर चुनाव मैदान में हैं। बीते पांच सालों में यहां कई सड़कें ऊंची और लोगों के मकान नीचे हो गये हैं। बारिश के दिनों में घर से निकलना और बच्चों का स्कूल जाना समस्या बन जाता है। भाजपा प्रत्याशी ने जीतते ही सड़कें दुरुस्त कराने का वादा किया।

भाजपा प्रत्याशी चित्रा मिश्रा ने ब्रह्मदेव थान से बीना शर्मा की गली, रामलीला ग्राउंड के बराबर वाली गली, संतोषी माता मंदिर से होते हुए गोल्डी वस्त्र भंडार तक जाने वाली में भ्रमण और जनसम्पर्क किया। साथ ही गोली वस्त्र भंडार के सामने वाली गली में, बाबा मढ़ीनाथ शिव मंदिर के पास की गली और मनीषा गैस गोदाम से होते हुए ट्रांसफार्मर तक जाने वाली सड़क पर भ्रमण कर लोगों की समस्याएं जानीं।

जनसम्पर्क के बाद चित्रा मिश्रा ने बताया कि लोगों के मकान नीचे हो गये हैं। सड़कों में गड्ढे हैं। इस बार जीतने के तुरन्त बाद पहला काम इन गलियों को गड्ढामुक्त करने का काम किया जाएगा। साथ ही यहां जलभराव न हो इसके लिए प्रस्ताव पारित कराकर कार्य शुरू कराया जाएगा। उनके इस आश्वासन पर लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की।

जनसम्पर्क के दौरान चित्रा मिश्रा के साथ रिशु अरोरा, रवि कोली, शालिनी कश्यप, विजय कोली, डब्बल भटनागर, शशि मिश्रा, ज्योति कश्यप, संजीव मिश्रा, ममता शर्मा, संगीता मिश्रा आदि रहीं।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

अचानक सहसवान तहसील पहुंचीं कमिश्नरः जनशिकायतें सुनीं, न्यायालय देखे-BDO का जवाब तलब

बदायूं @BareillyLive. बरेली मंडल की कमिश्नर सौम्या अग्रवाल व पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने…

16 hours ago

राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 13 से लखनऊ में, किया गया बरेली की टीमों का चयन

बरेली @BareillyLive. बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित स्विमिंग पूल आज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए…

17 hours ago

#JagannathRathYatra 2024 : कल निकलेगी महाप्रभु जगन्‍नाथ रथयात्रा

पुरी, ओडिशा : ओडिशा के पूरी में होने वाली जगन्नाथ यात्रा पूरी दुनिया में प्रसिद्ध…

1 day ago

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 6 जुलाई से, दस महाविद्याओं से मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद- ऐसे करें पूजन

बरेली @bareillyLive. आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पावन पर्व 6 जुलाई से शुरू हो रहा है।…

2 days ago

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर हुई संगोष्ठी

Bareillylive: भाजपा संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर जिला संगोष्ठी…

3 days ago

साहित्यिक संस्था शब्दांगन की लोकसभा चुनाव पर परिचर्चा‌ में बुद्धिजीवियों ने रखे विचार

Bareillylive : साहित्यिक संस्था शब्दांगन के द्वारा संस्था के कार्यालय बिहारीपुर खत्रियान पर अठारवीं लोकसभा…

3 days ago