The Voice of Bareilly since 2010

नाथ नगरी समिति ने परिक्रमा कर किया बाबा मढ़ीनाथ का जलाभिषेक

savan mondayबरेली। नाथ नगरी सेवा समिति ने सावन के पहले सोमवार को शहर शोभायात्रा निकालकर और परिक्रमा कर मढीनाथ मंदिर पर पहुचकर महाआरती की उसके बाद भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भोलेनाथ की शोभायात्रा का हिन्दू संगठनों से जगह जगह स्वागत किया। इससे पहले श्यामगंज सेठ गिरधारी लाल मंदिर में श्री गणेश पूजन और श्री नुमान चालीसा का पाठ किया गया।

सुबह सात बजे शुरू हुई शोभायात्रा साहूगोपीनाथ, सिकलापुर, पटेल चौक, चौपुला चौराहा और सिटी होते हुए मढ़ीनाथ मंदिर पहुंची। इस शोभायात्रा पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। मंदिर पहुचंकर प्रोहित मुकेश पांडेय द्वारा महामृत्युंजय मंत्रों के उच्चारण के साथ ही सामूहिक रुद्राभिषेक और भोले का श्रंगार किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरतण किया गया। सावन के दूसे सोमवार तपेश्वरनाथ मेंदिर सुभाषनगर में जलाभिषेक किया जाएगा।

शोभायात्रा में ब्रजवासी लाल, अशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, रितेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, बाबू भाई, कपिल गुप्ता, शांत वशिष्ठ, शलभ सक्सेना, धर्मार्थ सक्सेना, तीरथराम, अतिन ंडन, रोहित अग्रवाल, मोहन गुप्ता अभय सिंहल मीरा देवल, राधिका, शिवानी, रुचि सक्सेना सहित तमाम श्रद्धालु शामिल हुए।

 

error: Content is protected !!