The Voice of Bareilly since 2010

नसीमुद्दीन सिद्दीकी : कभी थे मायावती के खासम-खास, अब प्रियंका वाड्रा को सीएम चेहरे के तौर पर चमकाने की जिम्मेदारी

लखनऊ बसपा प्रमुख मायावती के बेहद खास रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मीडिया विभाग के चेयरमैन का पद संभालेंगे। सतीश अजमानी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

बुंदेलखंड के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा से विधान परिषद सदस्य थे। बसपा से बाहर होने के बाद पार्टी ने उनकी सदस्यता भी समाप्त करा दी थी। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस इस समय मिशन 2022 (विधानसभा चुनाव 2022) की तैयारी में जुटी है तथा पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करने की तैयारी में है। ऐसे में नसीमुद्दीन को मीडिया सेल का चेरयरमैन बनाया जाना कांग्रेस में उनके बढ़ते कद के तौर पर देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि करीब हफ्तेभर पहले कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष पद से मोहित पाण्डेय को हटाकर अभय पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी थी।

error: Content is protected !!