Bareilly News

फरीदपुर:कांग्रेस के पूर्व विधायक नत्थू लाल विकल का निधन

फरीदपुर से कांग्रेस विधायक रहे नत्थू लाल विकल का गुरुवार को 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार थे। दोपहर बाद स्टेशन रोड स्थित श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया। तमाम सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि दी। शोक में मोहल्ला बक्सरिया का मार्केट बंद रहा।

फरीदपुर के मोहल्ला बक्सरिया निवासी नत्थू लाल विकल ने आंवला लोकसभा के तत्कालीन सांसद कल्याण सिंह सोलंकी की प्रेरणा से राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत की। सेवा भाव के चलते कुछ ही दिनों में विकल की ख्याति जन-जन तक फैल गई। वर्ष 1984 में विकल ने फरीदपुर की सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता। नत्थू लाल विकल कई सालों से डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित थे। चार दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान विकल का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े तमाम लोग पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचने लगे। उनके अंतिम संस्कार में बसपा के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, भाजपा के फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी लाल, ब्रह्म स्वरूप सागर, पूर्व डीजीसी रविंद्र चौहान, धीरेंद्र वीर सिंह धीरू, देवदत्त शर्मा, राजाराम, बीआर जयंत, केशव यादव, योगेंद्र शर्मा, राहुल सागर आदि मौजूद रहे।

साभार हिन्दुस्तान

vandna

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago