The Voice of Bareilly since 2010

आईसीएआर-आईआईएसआर लखनऊ में गुरुजनों को समर्पित रहा राष्ट्रीय सम्मेलन

Bareillylive : आईसीएआर-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान (IISR), लखनऊ में 23 अगस्त 2025 को “सतत विकास हेतु अंतःविषयक नवाचारः पर्यावरणीय, कृषि, जैविक एवं गन्ना विज्ञान में प्रगति (TISAEABSS-2025)” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन ने बरेली का नाम गौरवान्वित किया। यह आयोजन विशेष रूप से स्वर्गीय प्रो. डी.पी. सिंह एवं प्रो. एस.के. द्विवेदी की स्मृति और सम्मान में उनके शोधार्थियों द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रो. एस.के. द्विवेदी के सेवानिवृत्त होने पर परंपरागत पार्टी न करके, उनके शिष्यों ने उन्हें सम्मान देने हेतु यह राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित कर गुरु-शिष्य परंपरा की मिसाल कायम की।

आयोजन की मुख्य धुरी : डॉ. जसपाल सिंह

सम्मेलन के मुख्य आयोजन सचिव और समन्वयक डॉ. जसपाल सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, पर्यावरण विज्ञान विभाग, बरेली कॉलेज, बरेली रहे। साथ ही वे EAES सोसायटी, बरेली के संरक्षक भी हैं।
डॉ. सिंह ने देशभर के शोधार्थियों, वैज्ञानिकों और प्राध्यापकों को एक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा—
“यह सम्मेलन हमारे गुरुओं की स्मृति और योगदान को समर्पित है, जिन्हें शब्दों से नहीं बल्कि अनुसंधान व शैक्षणिक उपलब्धियों से सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।”

देशभर से 400 प्रतिभागियों की सहभागिता

सम्मेलन में 400 से अधिक शोधार्थी, वैज्ञानिक, प्राध्यापक एवं विद्यार्थी शामिल हुए।
50 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने शोध-पत्र एवं पोस्टर प्रस्तुत किए।

सहयोग एवं आयोजन संस्थाएँ

यह आयोजन एनवायरनमेंट, एग्रीकल्चर एंड एजुकेशन सोसायटी (EAES), बरेली एवं एसोसिएशन फॉर इंडियन क्रिप्टोगैम्स, लखनऊ द्वारा किया गया। इसमें बरेली कॉलेज, बरेली के पर्यावरण विज्ञान विभाग एवं आईसीएआर-IISR लखनऊ का विशेष सहयोग रहा।

आयोजन समिति

सह संरक्षक : प्रो. ए.पी. सिंह (निदेशक, स्ववित्त, बरेली कॉलेज)

संयोजक : प्रो. राजेंद्र सिंह (प्राणि विज्ञान विभाग, बरेली कॉलेज)

आयोजन सचिव : डॉ. अनामिका अग्रवाल (एसोसिएट प्रोफेसर, पर्यावरण विज्ञान विभाग)

कोषाध्यक्ष : डॉ. गौरव भूषण (एसोसिएट प्रोफेसर, पर्यावरण विज्ञान विभाग)

सदस्य : डॉ. योगेश शर्मा (लाइब्रेरी साइंस), डॉ. राजेश गंगवार (वनस्पति विज्ञान)

शोधार्थियों की सक्रिय भूमिका
अंजलि, अफरी जुल्फिकार, मुकेश कुमार, नीरज कुमार, मंजीत सिंह, हर्षित तिवारी और करुणाकर रत्नाकर
रजिस्ट्रेशन समिति : डॉ. अनामिका अग्रवाल, अंजलि, अफरी जुल्फिकार, रितिका

सम्मेलन में प्रदत्त सम्मान

Founder of Environmental Science Education Award : प्रो. ए.पी. सिंह (निदेशक, स्ववित्त, बरेली कॉलेज)

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड : प्रो. राजेंद्र सिंह (विभागाध्यक्ष, प्राणि विज्ञान विभाग, बरेली कॉलेज)

Contribution to Society and Education Award : श्रीमती आकांक्षा (प्रवक्ता, डाइट फरीदपुर, बरेली)

बेस्ट लाइब्रेरियन अवॉर्ड : डॉ. योगेश शर्मा (लाइब्रेरी साइंस, बरेली कॉलेज)

Outstanding Research Scholar Award : अंजलि, अफरी जुल्फिकार, मुकेश कुमार, नीरज कुमार, मंजीत सिंह, हर्षित तिवारी एवं करुणाकर रत्नाकर

बेस्ट इन्वायर्नमेंटल क्लीनलिनेस अवॉर्ड : रामबीर शर्मा (पर्यावरण बाबा)

टेक सपोर्ट एक्सीलेंस अवार्ड : अभिषेक गौतम, प्रदीप राणा, दिनेश कुमार

बरेली का मान बढ़ाने वाला आयोजन

यह सम्मेलन इस तथ्य का प्रतीक बना कि बरेली कॉलेज, बरेली न केवल शिक्षा और शोध का महत्वपूर्ण केंद्र है, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा को संजोते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान भी स्थापित कर रहा है।

error: Content is protected !!