Bareilly News

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों को कंबल बांट चलाया ठंड से बचाओ अभियान

BareillyLive : राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने एक टीम बनाकर ठंड से बचाओ अभियान बरेली में चलाया है, जिसमें रात्रि के समय संज्ञान लिया गया कि नगर में कितने लोग ठंड से पीड़ित है ठंड से बचाओ टीम इज्जत नगर रेलवे स्टेशन से होती हुई सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची वहां से सिविल लाइन हनुमान मंदिर, श्यामगंज चौराहा, कंपनी गार्डन होती हुई कचहरी से जंक्शन तक भ्रमण किया और रास्ते में जो लोग ठंड से ठिठुरता मिला उसको बिना बताए चुपचाप राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान द्वारा कंबल से ढक कर कड़कड़ाती ठंड से बचाया गया।

ठंड से बचाओ अभियान पूरी रात्रि चला जहां-जहां जो जो ठंड से पीड़ित मिला उसको ठंड से बचाने के लिए कंबल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु जी ने बताया कि संस्थान जन सेवा कार्य कर रही है जन सेवा करना हमारी मुख्य प्राथमिकता है संस्थान का लक्ष्य मानव सेवा राष्ट्र सेवा है उसी के तहत ठंड से बचाओ अभियान चला कर सेवा की जा रही है गरीब बेसहारा लोग कंबल पाकर बहुत खुश हुए। ठंड बचाओ अभियान में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु जी, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश मौर्य, सदस्य आशा सिंह, रामकिशोर, जे आर गुप्ता, मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago