Bareilly News

गंगाशील College में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार : राष्ट्र भाषा के बिना राष्ट्रीय एकता कठिन

बरेली। राष्ट्रीय भाषा के बिना राष्ट्रीय एकता कठिन है। यह बात मॉरीशस से आए मुख्य अतिथि डॉ. प्रहलाद रामशरण दास ने कही। वह शुक्रवार को पीलीभीत हाईवे स्थित गंगाशील महाविद्यालय में आयोजित ‘भावात्मक एकता का एक सूत्रः एक राष्ट्र, एक भाषा’ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का। देश-विदेश से जुटे साहित्यकारों ने हिंदी भाषा के संवर्धन पर जोर दिया। बोले, जिस तरह फ्रांस ने फ्रेंच भाषा का विकास व संवर्धन किया है। उसी तरह भारत को भी हिंदी भाषा का संवर्धन करना चाहिए।

प्रो. सूर्य प्रसाद दीक्षित ने कहा कि सामाजिक संगठन को सुदृढ बनाने के लिए राष्ट्र की एकमात्र भाषा का होना जरूरी है। एक राष्ट्र भाषा के बिना राष्ट्रीय एकता स्थापित करना कठिन है। हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिलाने के लिए राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन की जरूरत है। पश्चिम बंगाल के बोलपुर के विश्व भारती विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरीशचंद्र मिश्र ने कहा कि भाषा हमारी अभिव्यक्ति और चिंतन का प्रमुख आधार है, अपनी भाषा को सुदृढ़ करने के लिए दूसरी भाषाओं के शब्दों को समाहित करना जरूरी है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष व महाविद्यालय के सचिव डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा व अन्य पाठय पुस्तकें हिंदी में होना जरूरी हैं। सम्मेलन में साहित्यकार डॉ. चंद्रपाल शर्मा, डॉ. एसी त्रिपाठी, डॉ. प्रवण शास्त्री, डॉ. राजेश प्रकाश, राजेंद्र तिवारी ने भी अपनी बात रखी। इससे पूर्व महाविद्यालय की प्रबंध निदेशक डॉ. शशिबाला राठी, महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एनएम शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

vandna

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago