The Voice of Bareilly since 2010

रुहेला सरदार नवाब खान बहादुर खान के वंशज नवाब शफ्फन खान का निधन

बरेली। क्रांतिकारी रुहेला सरदार नवाब खान बहादुर खान के वंशज नवाब शफ्फन खान का बुधवार को सुबह इंतकाल हो गया। दोपहर दो बजे उनके निवास के पास स्थित भूड़ कब्रिस्तान में उनको सुपुर्देखाक किया जाएगा।

नवाब शफ्फन खान के निधन की जानकारी होते ही प्रशासन और पुलिस के उच्च अधिकारी उनके निवास पर पहुंच गए। विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों का भी उनके निवास पर पहुंचना शुरू हो गया। पुत्र सलीम खान ने बताया कि नवाब शफ्फन खान का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा।

एक महान क्रांतिकारी का वंशज होने के बावजूद नवाब शफ्फन खान का पूरा जीवन मुफलिसी में बीता। और तो और उनके निवास स्थान भूड़ मोहल्ले के ही तमाम लोगों तक को नहीं मालूम था कि वे रुहेला सरदार नवाब खान बहादुर खान के वंशज हैं।

error: Content is protected !!