The Voice of Bareilly since 2010

विद्या भारती द्वारा आयोजित NCF-SE-23 परीक्षा सपन्न

विद्या भारती द्वारा आयोजित NCF-SE-23 परीक्षा सपन्न,NCF-SE-23 examination conducted by Vidya Bharati completed,,

बरेली@BareillyLive. विद्या भारती द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की समझ को परखने के लिए स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग में आचार्यों की एक परीक्षा आयोजित की गयी। विद्या भारती ने क्षेत्रीय स्तर पर एनसीएफ 2023 परीक्षा का आयोजन किया।

आज आयोजित परीक्षा में स्थानीय नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के सभी 33 आचार्यों ने भाग लिया। परीक्षा प्रधानाचार्य के कुशल निर्देशन में संपन्न हुई। प्रबन्ध समिति ने भी परीक्षा में निगरानी बनाए रखी।

परीक्षा समन्वयक रामकिशोर एवं सतीश शर्मा रहे। उक्त जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी।

error: Content is protected !!