The Voice of Bareilly since 2010

#Bareilly: नीरज मौर्य बोले-आंवला की जनता का आभार, लगवायेंगे इफको जैसा बड़ा उद्योग

#Bareilly, #Bareillylive, #नीरजमौर्य, #NeerajMaurya, #आंवला, #इफको,

बरेली @BareillyLive. आंवला लोकसभा सीट से नव निर्वाचित सांसद नीरज मौर्य ने आंवला की जनता का आभार व्यक्त किया है। बता दें कि वह दो बार के सांसद धर्मेन्द्र कश्यप को हराकर जीते हैं। उन्होंने आज पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता रोजगार सृजन की होगी। कहा कि 80 और 90 के दशक में बना इफ्को जैसा एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगाया जाएगा, जिससे आंवला की जनता को रोजगार मिले।

मौर्य ने कहा कि जनता ने उन पर विश्वास किया। वह मतदाताओं का धन्यवाद करते हैं। जिस तरह से उन पर व सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जनता ने भरोसा जताया है। वह उस पर खरे उतरेगें। वह समय-समय पर जनता के बीच जाकर उनकी समस्या सुनेगें और उनका निराकरण करेगें।

बोले-उनकी पहल रहेगी सबसे पहले युवाओं को रोजगार, महंगाई कम हो। किसान अपने घर में रात बिताएं। छुट्टा जानवरों से फसल को बर्बाद होने से कैसे रोका जाए। आवारा गौवंशीय पशुओं को गौशालाओं आदि में सुरक्षित रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि रोजगार के साधन जुटाए जाएंगे। इसमें थोड़ा समय लगेगा। भाजपा को भारत की जनता हटाना चाह रही थी।

भारत की जनता मोदी को नहीं चाहती। जनता की मंशा विभिन्न दल समझ रहे हैं। भाजपा को 240 सीटों में ही समेट दिया। भाजपा का किला ढहा दिया गया।

बोले-प्रदेश में सपा ने 37 सीटे और गठबंधन की 43 सीटें निकल कर आई हैं। भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया। नहीं तो आंकड़ा 50 पार जाना था। भाजपा को लेकर उत्तर प्रदेश के अंदर राजनीतिक आकलन करें तो भाजपा कभी चुनौती नहीं रही। भाजपा ने जनता से झूठ बोलकर जिन लोगों ने संविधान बचाने की लड़ाई लड़ी, वह लोग जीतने में कामयाब रहे।

error: Content is protected !!