ट्रेन दुर्घटना टालने वाले ट्रैक मेण्टेनर को रेलवे ने किया सम्मानित

बरेली। इज्जतनगर रेलवे ने अपने एक ट्रैकमेण्टेनर को रेल फ्रैक्चर पकड़कर उसे ठीक करने के लिए सम्मानित किया है। इस ट्रैकमेण्टेनर के इस काम से हजारों यात्रियों की जिन्दगी से खतरा टल गया था।

गजेन्द्र सिंह नाम का यह ट्रैक मेण्टेनर इज्जतनगर मंडल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रेल पथ), मथुरा छावनी के अधीन कार्यरत है। बीती 8 दिसम्बर को मुरसान-सोनई स्टेशनों के मध्य किमी संख्या 325/2-3 पर पेट्रोलिंग करते समय उन्होंने एक रेल वेल्ड फैक्चर पकड़ा। इस पर गजेन्द्र ने ट्रेनों का परिचालन रुकवाकर, जॉगल्ड प्लेट बांधकर रेल पथ की अस्थाई मरम्मत कर दी।

1000 रुपये ईनाम और प्रशस्ति पत्र

इसके बाद ट्रेन संचलन सुनिश्चित करवाया। इस कार्य के लिए गजेन्द्र सिंह को वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) आशुतोष कुमार मिश्र ने रु. 1000/- के नगद एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा गजेन्द्र सिंह सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के चलते एक सम्भावित रेल दुर्घटना टल गयी। वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (द्वितीय) गौरव गुप्ता एवं मंडल इंजीनियर (मुख्यालय) ए.के. सिंह ने ट्रेकमैंटेनर गजेन्द्र सिंह को पूरी सतर्कता के साथ किए गए कार्य निष्पादन के लिए बधाई दी।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

12 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

14 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago