Bareilly News

भारत विकास परिषद सांस्कृतिक व साहित्यिक शाखा की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित

BareillyLive : भारत विकास परिषद सांस्कृतिक व साहित्यिक शाखा का एक पारिवारिक स्नेह मिलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गीत संगीत विविध विषयों व प्रतियोगिताओं के लिए सदस्यों एवम परिजनों को पुरुस्कार/प्रमाण पत्र वितरित किए गए और साथ ही नव सत्र की कार्यकारिणी घोषित की गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन एस के कपूर प्रांतीय संयोजक संपर्क व शाखा संस्थापक द्वारा किया गया। मुकेश सक्सेना, सर्वेश चंद्र गोयल, श्रीमती राजेश्वरी अत्री, विश्वानी देव व श्रीमती नीता सक्सेना द्वारा प्रस्तुत की गई। श्रेष्ठ कार्यों के लिए श्रीमती मीनाक्षी चंद्रा, मुकेश सक्सेना, श्रीमती शमा गुप्ता व सुनील अग्रवाल को पुरुस्कार प्रदान किए गए। इसके अतरिक्त दो अर्ली बर्ड पुरुस्कार भी प्रदान किए गए। सुनील अग्रवाल को अति सुन्दर आथित्य प्रबंध के लिए विशेष पुरुस्कार प्रदान किया गया। अनिल सक्सेना प्रांतीय संयोजक ने राष्ट्रीय अधिवेशन सहभागिता के अनुभव बताए व संस्था संबंधित जानकारी वाली पत्र पत्रिकाओं आदि का वितरण किया। प्रांतीय संयोजक एस के कपूर ने आगामी कार्यक्रमों की सूचना प्रदान की। कार्यक्रम के प्रायोजित करने वाली श्रीमती राजेश्वरी अत्रि का सम्मान किया गया। नवीन कार्यकारिणी भी घोषित की गई, जिसमे गोपाल शरण अग्रवाल अध्यक्ष, मुकेश सक्सेना उपाध्यक्ष, श्रीमती मीनाक्षी चंद्रा सचिव, विनय सक्सेना कोषाध्यक्ष, श्रीमती शमा गुप्ता को महिला संयोजिका मनोनीत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन पवन अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कुलदीप गंगवार, जे पी गुप्ता, अशोक गुप्ता, संजीव गुप्ता, शरद बास, सुभाष अग्रवाल, दिलीप कुमार अग्रवाल, आनंद गौतम, मुकेश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अनुराग चित्रा, हेमंत अग्रवाल, रजनीश गंगवार, अशोक सक्सेना, अनंत जौहरी, अनिल अग्रवाल, अनिल सक्सेना (देव विहार), राजीव गर्ग, शचींद्र सक्सेना, अवनीश शर्मा, राजीव गर्ग, पी के सिंह, प्रवेंद्र रायजादा, सुधीर मोहन, रविकांत शर्मा, बिपिन मेहरा, ए एस अग्रवाल, विश्वजीत कैला, वाई पी सिंह, अर्चना कपूर, विष्णु दयाल, आर के अग्रवाल, राजीव अस्थाना एवम अन्य सदस्य एवम उनके परिजन उपस्थित रहे। मां शारदे, भारत माता के माल्यार्पण, वंदे मातरम से प्रारंभ होकर के कार्यक्रम राष्ट्रीय गान से पूर्ण हुआ।

Sachin Shyam Bhartiya

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

10 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

11 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

13 hours ago