The Voice of Bareilly since 2010

New MV Act : बरेली के ऑटो का हरियाणा में ओवरलोडिंग ट्रक में चालान

बरेली। नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद चालान के एक के बाद नये-नये मामले सामने आ रहे हैं। यह मामला खुद में अनोखा है। इसमें बरेली के एक ऑटो का चालान हरियाणा में ओवरलोड ट्रक पर कर दिया है। आटो चालक को जब यह बात पता चली तो उसके होश उड़ गये। उसकी मानें तो वह कभी हरियाणा गया ही नहीं।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान निवासी राकेश के मुताबिक उसका एक ऑटो है, जो लोकल में चलता है। उसके पता चला कि पिछले साल मार्च महीने में उसके ऑटो का चालान हो गया है। जो कि हरियाणा में हुआ है। उसने जानकारी हासिल की तो पता चला चालान ट्रक पर हुआ है। यह देख वह हैरान हो गया। उसके ऑटो का चालान हरियाणा के परिवहन विभाग द्वारा ट्रक दर्शाकर कर दिया गया है। जिस पर दो कुंटल ओवर लोडिंग का चार्ज लगाया गया है। चालान की रकम 45 हजार रूपये बताई गई है। उसका कहना है कि वह इस मामले को आला अधिकारियों के सामने रखेगा।

error: Content is protected !!