The Voice of Bareilly since 2010

सुन्दर कांड एवं हवन पूजन के साथ किया नव वर्ष का स्वागत, श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

Bareillylive : ऑल इंडिया रियल फॉर कल्चरल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी / माँ गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी / महिला कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में अंग्रेजी नव वर्ष की पावन बेला पर नववर्ष महोत्सव 2026 के अंतर्गत संगीतमय सुंदरकांड एवं महाआरती का आयोजन प्राचीनतम बाबा श्री विश्वनाथ मंदिर निकट बैंकमा हाऊस, बरेली के प्रांगण में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में एवं महानगर उपाध्यक्ष आशीष प्रधान के संयोजन में किया गया।

इस अवसर पर पंडित अमर शर्मा जी एवं साथियों के द्वारा संगीतमय सुंदर कांड, हवन पूजन, भजन संध्या के माध्यम से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर प्रमुख मयंक साधु, वीरेन्द्र प्रसाद खंडेलवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद, विभाग प्रचारक धर्म जागरण समन्वय अमर सिंह परमार, सी एल शर्मा, योगेश कुमार पटेल, पंकज अग्रवाल, नीरज शर्मा, डॉ. मुरली मनोहर अग्रवाल, सी ए विनीश अरोरा, दुर्गेश ठाकुर, नाथ नगरी सुरक्षा समूह से दुर्गेश गुप्ता, पूनम भल्ला, रचना सक्सेना आदि ने उपस्थित जनों को धर्म की महत्ता क्यों और कैसे विषय पर रूबरू कराते हुए सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

संचालन प्रदेश संयोजक सचिन श्याम भारतीय एवं महानगर उपाध्यक्ष आशीष प्रधान ने किया। इस अवसर पर संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रजनीश सक्सेना ने कहा कि नव वर्ष नई ऊर्जा और का प्रतीक है सुंदर कांड एवं हवन पूजन का आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमारी सकारात्मकता और एकजुटता को बढ़ावा देता है। सभी ने एक दूसरे को आने वाले नव वर्ष में शांति, सौभाग्य, स्वास्थ्य, सम्पन्नता, और सामाजिक उन्नति के लिए बधाई दी। मातृ शक्ति ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता की।इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों में सहभागिता निश्चित ही हमें आंतरिक शक्ति प्रदान करती है तथा साथ ही हमारे परिवार के बच्चों को धर्म से जोड़े रखने के लिए अति आवश्यक है का संकल्प दिलाया गया।

अंत में भव्य महाआरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम में अंकुर सक्सेना, प्रतिभा जौहरी, आरव सक्सेना अंशु, श्वेता प्रधान, दिव्यांश प्रधान, मयंक प्रधान, रोहित सक्सेना, प्रियंका सक्सेना, विनय सक्सेना, अंजलि सक्सेना, राहुल कुमार सिंह, उत्तम सक्सेना, सौरभ सक्सेना, आरती सक्सेना, हरजीत कौर, गिरिश सक्सेना, शालू सक्सेना, नीलम, रूबल, वीर, भगवान दास, शिवा, समर, युक्ति, राशि, शिवाय, मिस्टी, वंशिका, किंजल अग्रवाल, अनुष्का अग्रवाल, भगवती पाल, सौरभ सक्सेना, रेनू गुप्ता, गुड्डी, अशोक प्रधान आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!