Bareilly News

#NewDelhi: दिल्ली में भी धूमधाम से मना महेश नवमी उत्सव, मेधावियों का किया सम्मान

नयी दिल्ली। माहेश्वरी समाज का वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी दिल्ली प्रदेश महेश्वरी संगठन के तत्वावधान में बीती 15 जून को धूमधाम से मनाया गया। महेश नवमी महोत्सव का आयोजन दिल्ली के सिविल लाइन स्थित शाह ऑटोडोरियम में किया गया। कार्यक्रम में समाज के 50 तेजस्वी विद्यर्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें 10वीं, 12वीं एवं विभिन्न डिग्री के विद्यार्थी शामिल रहे।

इससे पूर्व सभी पदाधिकारियों ने गणमान्य अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद भगवान महेश की नृत्य नाटिका के द्वारा बद्रीनाथ एवं मुम्बई के कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार झंवर रहे। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन की सफलता के सभी साथियों का आभार जताया।

इस कार्यक्रम में अतिथि राम कुमार भूतड़ा (अध्यक्ष, महेश्वरी सेवा सदन पुष्कर), अजय जी काबरा महामंत्री अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा, विनीत केला-उपसभापति उत्तरांचल, श्याम जाजू पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा, डॉ. सत्य नारायण चांडक, परमानंद मालानी स्वागताध्यक्ष, महेश रांदड कार्यसमिति सदस्य महासभा, ओम तापड़िया सयुंक्तमंत्री उत्तरांचल एवं महेश्वरी समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष- जगदीश बागड़ी, प्रदेश मंत्री- मनीष भंसाली, कोषाध्यक्ष- विमल मूंधड़ा (डिजायर), संगठन मंत्री- आनन्द बिहानी, प्रचार प्रसार मंत्री- मनोज काबरा, उपाध्यक्ष- आनंद जाजु, उपाध्यक्ष -घनश्याम बाहेती, सयुंक्त मंत्री- विमल मूंधड़ा (वासुदेवा) एवं सयुंक्त मंत्री निरेश माहेश्वरी आदि का विशेष सहयोग रहा।

vandna

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

8 hours ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

9 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

14 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

1 day ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

1 day ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 day ago