The Voice of Bareilly since 2010

नवागत मुख्य आयकर आयुक्त ने कार्यभार संभाला, ITBA ने किया स्वागत

Chief Income Tax Commissioner, #ITBA, मुख्य आयकर आयुक्त,

बरेली@BareillyLive. आयकर विभाग के मुख्य आयकर आयुक्त के पद पर अनिता सिन्हा ने कार्यभार संभाल लिया है। उनके आगमन पर इन्कम टैक्स बार एसोसिएशन ने उनका स्वागत किया। नवागत मुख्य आयकर आयुक्त अनिता सिन्हा इससे पूर्व मानव संसाधन मंत्रालय में कार्यरत थीं।

बार प्रतिनिधि से पहली मुलाकात में उन्होंने समाजसेवा के कार्यों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि सभी लोगों को ऐसे कार्यों में विशेष रुचि लेनी चाहिए जिससे समाज का हित हो। बैठकों व अन्य कार्यक्रमों में इस पर चर्चा होनी चाहिए। इससे पूर्व आईटीबीए के पदाधिकारियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। मुख्य आयकर आयुक्त से मुलाकात करने वालों में अध्यक्ष अखिल रस्तोगी,सचिव मुकेश कुमार मिश्रा,उपाध्यक्ष गगन मेहरोत्रा, संयुक्त सचिव विवेक शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता के.पी.सिह तथा आईटीओ राजीव मिश्रा शामिल रहे।

error: Content is protected !!