The Voice of Bareilly since 2010

पूर्वोत्तर रेलवे ने शुरू किया विशेष जागरूकता अभियान, हेल्पलाइन 182 की दे रहे जानकारी

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने यात्रियों एवं रेल सम्पत्ति की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी के तहत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा नशाखोरी के मामलों के समूल उन्मूलन के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे सुरक्षा बल की हेल्पलाइन संख्या 182 का भी प्रचार किया जा रहा है। अभियान का नेतृत्व ऋषि पाण्डेय कर रहे हैं।  

अभियान के दौरान बताया जा रहा है कि महिला यात्री से ट्रेन एवं रेल परिसर में छेड़खानी की घटनाओं की शिकायत तत्काल रेलवे सुरक्षा बल की हेल्पलाइन 182 पर कर सकती हैं। रेल सुरक्षा बल प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करता है। यदि किसी भी रेलयात्री को कोई खोया हुआ बच्चा मिलता है तब भी वह इस हेल्पलाइन पर जानकारी दी जा सकती है।   मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने रेल यात्रियों एवं रेल उपयोगकर्ताओँ से अपील की है कि वे आवश्यकता पड़ने पर बेहिचक हेल्पलाइन 182 का उपयोग करें।

error: Content is protected !!