The Voice of Bareilly since 2010

“महामारी में अपना इलाज और टेस्ट नहीं कराना बिल्कुल गैरशरई काम”

लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य व मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा है कि कोरोनो वायरस का परीक्षण और उपचार सभी के लिए महत्वपूर्ण है और इस बीमारी को छिपाना अपराध है। 

फरंगी महली ने अपने फतवे में कहा है कि कोरोना वायरस की जद में आए लोगों को अपना टेस्ट कराना चाहिए और इलाज भी जरूरी है। इस्लाम में एक इंसान की जान बचाना कई इंसानों की जान बचाने जैसा है। इसको छिपाना कतई जायज नहीं है। अगर लोग महामारी में अपना इलाज और टेस्ट नहीं कराते हैं तो ये बिल्कुल गैरशरई काम है। इस बीमारी को छिपाना अपराध है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार ने जो निर्देश दिए हैं, उसका पालन करना चाहिए। डॉक्टर ने जो उपाय बताए है, उसका पालन बहुत जरूरी है। हर इंसान को दूसरे की जान बचाने का फर्ज निभना चाहिए। इसको छिपाना एक संगीन जुर्म है। इसमें एतिहात बहुत जरूरी है। खुद की जान और दूसरों की जान खतरे में डालना इस्लाम में मना है।

error: Content is protected !!