The Voice of Bareilly since 2010

B.Ed : अब 28 जून तक जमा कर सकेंगे बीएड एडमिशन फीस

B.Ed conselling बरेली। बीएड की काउंसलिंग करा चुके छात्र-छात्रएं अब एडमिशन फीस 28 जून तक कॉलेज में जमा कर सकेंगे। शुक्रवार को फीस जमा करने की अंतिम तिथि का नोटिस काउंसलिंग केंद्रों पर लगने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि काॅलेज काउंसलिंग कराने वाले छात्रों से तीन-चार दिन में फीस जमा करने की शर्त रख रहे थे।

बता दें कि इस बार बीएड में काउंसलिंग कराने वाले छात्रों की संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है। छात्रों की रुचि सरकारी काॅलेज में ही अधिक है। निजी काॅलेजों में एडमिशन लेने में छात्र-छात्राएं कतरा रहे हैं। ऐसे में निजी काॅलेजों की मंशा है कि काउंसलिंग करा चुके विद्यार्थी तत्काल फीस जमा कर

शुक्रवार को रुविवि काउंसलिंग केंद्र पर 721 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें महज 278 अभ्यार्थियों ने ही काउंसलिंग में भाग लिया। यही स्थिति फ्यूचर कॉलेज और केसीएमटी काउंसलिंग केंद्र की है। यहां भी काउंसलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यार्थियों के सापेक्ष एक-तिहाई छात्र-छात्रएं ही पहुंच रहे हैं। रुविवि नोडल केंद्र पर बीएड के प्रवेश परीक्षा समन्वयक डॉ. योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है। छात्रों को फीस जमा करने के लिए भी अतिरिक्त समय मिल गया है।

error: Content is protected !!